फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   More than 100 passengers in 52-seater buses; there wasn't even room to place one's feet.

Kanpur News: 52 सीटर बसों में 100 से ज्यादा सवारी, पैर रखने की भी नहीं रही जगह

Fri, 28 Aug 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 28 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
More than 100 passengers in 52-seater buses; there wasn't even room to place one's feet.
फोटो-40- खचाखच सवारियों से भरी रसूलाबाद से औरैया आ रही बस। संवाद
औरैया। रक्षाबंधन पर्व पर शुक्रवार को ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। ज्योतिषाचार्य के अनुसार सुबह छह बजे से पौने 10 बजे तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त था, लेकिन कई बहनों को बाद के मुहूर्त में भाई को राखी बांधने का मौका मिल सका। रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सौगात के बावजूद यात्रियों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन

दिल्ली से रसूलाबाद होकर औरैया आई एक 52 सीटर बस में 100 से ज्यादा सवारियां थीं। क्षमता से अधिक यात्रियों के कारण बस में पैर रखने की भी जगह नहीं बची। लोकल रूट पर चलने वाली बरौनाकला बस चिचौली के पास पंचर हो गई, जिससे 50 से अधिक यात्रियों को दूसरे वाहनों से औरैया जाना पड़ा।
विज्ञापन

कानपुर रूट के लिए रोडवेज डिपो में भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली, जिसके चलते अन्य रूटों से लौटी चार अतिरिक्त बसों को कानपुर भेजा गया। बच्चों को गोद में लेकर यात्रा कर रही महिलाओं को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बिधूना में सीट के लिए धक्का-मुक्की
बिधूना में भगत सिंह चौराहे के पास कानपुर मार्ग पर चलने वाली बसों में सवारियों की भारी भीड़ उमड़ी। कानपुर के आजाद नगर व विकास नगर डिपो की बसें आते ही सीट के लिए महिलाओं को धक्का-मुक्की करनी पड़ी। बसों की संख्या कम होने और देरी से आने के कारण यात्रियों को काफी देर इंतजार करना पड़ा। भीड़ अधिक होने से बसों को निर्धारित स्थान पर अधिक देर रोकना संभव नहीं हो सका।

पुलिस ने संभाला मोर्चा
चौराहे पर लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला। कोतवाल विनेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यदि कोई निशुल्क रोडवेज सेवा का लाभ लेने वाली महिला से किराया वसूलता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को भी सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक किराया वसूलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।


वर्जन---
रक्षाबंधन को लेकर अच्छी खासी भीड़ रही है। यात्रियों को दिक्कत न हो। इसे लेकर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। जहां जो दिक्कत सामने आई। उसे दूर कराया गया है।-अपर्णा मीनाक्षी, एआरएम

फोटो-40- खचाखच सवारियों से भरी रसूलाबाद से औरैया आ रही बस। संवाद

फोटो-40- खचाखच सवारियों से भरी रसूलाबाद से औरैया आ रही बस। संवाद

फोटो-40- खचाखच सवारियों से भरी रसूलाबाद से औरैया आ रही बस। संवाद

फोटो-40- खचाखच सवारियों से भरी रसूलाबाद से औरैया आ रही बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed