फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   more resources to clean leather in kanpur tanneries

कानपुर: 260 बंद टेनरियों की एक सप्ताह तक 24 घंटे हुई जांच, मिली खामियां, बढ़ सकती संचालकों की मुसीबत

Sat, 29 Jun 2019 12:36 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 29 Jun 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
more resources to clean leather in kanpur tanneries
कानपुर टेनरी - फोटो : अमर उजाला
पिछले सात महीने से बंद कानपुर के जाजमऊ की 260 टेनरियों में करीब 150 ड्रम और 300 पैडल मानक से अधिक पाया गया है। पहले इन अतिरिक्त संसाधनों को हटाया जाएगा, उसके बाद ही टेनरियों का ताला खुलना संभव है।
विज्ञापन


एक सप्ताह तक 24 घंटे की गई बंद टेनरियों की जांच रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि ज्यादातर टेनरियों में चमड़ा साफ करने लिए मानक से अधिक पानी इकट्ठा करने के संसाधन पाए गए हैं।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला प्रशासन के निर्देशन में बंद टेनरियों की जांच के लिए दो टीमें बनाई गई थीं। इस टीम का काम बंद टेनरियाें में चमड़ा भिगोने के लिए स्टोर किए जाने वाली पानी के पात्र और दूसरे संसाधनों की स्थिति पता करना था। टीम की रिपोर्ट तैयार हो चुकी है।

सोमवार को इसे जिलाधिकारी के माध्यम से पर्यावरण मंत्रालय और मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दी जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रत्येक टेनरियों की क्षमता के आधार पर उनके ड्रमों और पैडल की संख्या और पानी स्टोर करने की क्षमता भी निर्धारित की गई।

इसके बावजूद ज्यादातर टेनरियों में मानक से ज्यादा संसाधन मिले हैं। कुछ टेनरियों में कुएं भी अंदर ही अंदर खोदे गए थे। जिसमें पानी भरकर चमड़ा भिगोया गया था। उसकी भी रिपोर्ट तैयार की गई है।

क्या होता है पैडल
यह ड्रम से थोड़ा अलग, चौड़े आकार का होता है। सबसे पहले इसी में चमड़ा भिगोया जाता है। हानिकारक केमिकल भी चमड़े के साथ पानी में भिगोए जाते हैं। इससे कच्चा चमड़ा साफ किया जाता है। जब कच्चा चमड़ा साफ हो जाता है तो उस पानी को बहा दिया जाता है। यह प्रक्रिया चलती रहती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed