फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Monsoon to enter the state in two days; to reach the city in a week.

Kanpur News: दो दिन में प्रदेश में प्रवेश करेगा मानसून, शहर में हफ्ते भर बाद

Sat, 27 Jun 2026 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Monsoon to enter the state in two days; to reach the city in a week.
कानपुर। मानसून आने के संकेत मिलने लगे हैं। मानसून के संदेशवाहक बादल और नमी आने लगी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दो दिन में मानसून प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा। इसके कानपुर परिक्षेत्र समेत पूरे प्रदेश में फैलने में एक सप्ताह का समय लग सकता है। हवाओं का रुख अगर सकारात्मक रहा तो मानसून की गति बढ़ सकती है। मानसून के आने तक लोगों को उमस भरी गर्मी और लू के थपेड़े झेलने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी मानसून दो धाराओं के साथ प्रदेश में प्रवेश करता है। एक धारा बंगाल की खाड़ी से होती हुई बिहार सरहद से गाजीपुर की तरफ से प्रदेश में आती है। दूसरी अरब सागर वाली धारा राजस्थान, मध्य प्रदेश से होती हुई ललितपुर आदि इलाकों से प्रदेश में घुसती है। ये दोनों धाराएं प्रदेश में आकर मिल जाती हैं और मानसून मुकम्मल हो जाता है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि इन दोनों धाराओं के मिलने पर मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेता है।
विज्ञापन

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मानसून ने बिहार को लगभग कवर कर लिया है। यूपी-नेपाल के सरहद वाले जिलों में भी बारिश शुरू हो गई है। दूसरी तरफ मानसून राजस्थान और मध्यप्रदेश को कवर करने वाला है। दोनों तरफ से मानसून प्रदेश की सरहद पर आकर दस्तक दे रहा है। मानसून के आगे-आगे चलने वाले बादल, नमी प्रदेश में प्रवेश कर गई है। नोडल अधिकारी ने बताया कि कानपुर परिक्षेत्र और आसपास के इलाके में हल्के बादल और स्थानीय स्तर पर नमी बढ़ना और बूंदाबांदी मानसून के आने के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के नोडल अधिकारी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में दबाव बना था जिससे मानसून ने गति पकड़ी थी लेकिन फिर दबाव हल्का हो गया है। इससे हवाओं की गति धीमी पड़ गई। अरब सागर की नमी आने लगी है। मानसून के साथ नमी और अधिक मात्रा में आएगी। इससे घने बादल बनने लगेंगे और बारिश शुरू हो जाएगी।

---------
24 घंटे में 2.6 डिग्री उछला पारा
मानसून आने के पहले पारे का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री बढ़ गया लेकिन रात में हल्के ऊंचे बादल की वजह से न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री घट गया। अधिकतम तापमान बढ़ने से सुबह की नमी एक प्रतिशत और दोपहर की आठ प्रतिशत कम हो गई। मौसम विभाग ने 28 से 30 जून के बीच बादल बढ़ने, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और उमस भरी गर्मी बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed