फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Monday the coldest day of the season in Kanpur dehat, two women died

कानपुर देहात में सोमवार सीजन का सबसे ठंडा दिन, दो महिलाओं की मौत

Tue, 18 Jan 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Monday the coldest day of the season in Kanpur dehat, two women died
सर्दी से राहत पाने के लिए सोमवार की दोपहर में अलाव तापते लोग। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। बर्फीली हवाओं के चलते सोमवार को गलन बढ़ गई। कड़ाके की ठंड ने लोगों को बेहाल किया। सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान सामान्य से 8.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन

ठंड से बचाव के लिए लोग दोपहर में भी अलाव तापते दिखाई दिए। मौसम विभाग की तरफ से सीजन में पहली बार सोमवार को कोल्ड डे घोषित किया गया है। वहीं ठंड लगने से हालत बिगड़ने के बाद दो महिलाओं की मौत हो गई।
विज्ञापन

बर्फीली हवाओं के कारण जिले के तापमान में गिरावट बरकरार है। सोमवार सुबह पूर्वी और उत्तरी हवाएं अधिकतम तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 8.8 डिग्री कम 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम होने के कारण जनपद को सीजन में पहली बार कोल्ड-डे घोषित किया गया। जिसके चलते लोग सोमवार की दोपहर भी जगह-जगह लोग अलाव तापते देखे गए।
सीएसए कानपुर के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक जिले में तीन दिनों तक ठंड का असर इसी तरह बरकरार रहेगा। वहीं मैथा तहसील क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी प्रेमवती (40) दो दिन पहले ठंड की चपेट में आ गई थीं।
पति प्रताप नरायन कमल ने बताया कि पत्नी का घर में ही इलाज करा रहे थे। सोमवार सुबह वह मृत अवस्था में मिलीं। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। इसी तरह रूरा क्षेत्र के भंवरपुर गांव निवासी वृद्धा बिटान देवी (80) की ठंड से हालत बिगड़ गई।
बेटा देशराज उन्हेें सोमवार सुबह जिला अस्पताल अकबरपुर लेकर आया। यहां ईएमओ डॉ. पवन पार्या ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि परिजन कार्रवाई से इंकार करते हुए शव लेकर चले गए।

क्या होता है कोल्ड-डे
अगर किसी इलाके में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम है। साथ ही उस दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 6 से लेकर 7 डिग्री सेल्सियस तक कम हो, तो उसे कोल्ड-डे की श्रेणी में रखा जाता है। वहीं सामान्य तापमान की गणना हर पांच दिनों के लिए होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed