फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   'Mon dusk' will bring glory

‘सोम प्रदोष’ दिलाएगा ऐश्वर्य

Mon, 09 Nov 2015 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Mon, 09 Nov 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
'Mon dusk' will bring glory

अबकी धनतेरस पर पड़ रहा ‘सोम प्रदोष’ लोगों को धन, ऐश्वर्य और समृद्धि देगा। इस दिन ‘यम पूजा’ करने से मृत्यु तुल्य बीमारी से पीड़ित लोगों और अकाल मृत्यु के दोष से पीड़ित परिवारों को विशेष लाभ होगा।

विज्ञापन


पंडित अतुल दुबे और पंडित संतोष कुमार ने बताया कि यम पूजा के लिए सोमवार शाम प्रदोष काल में 5:15 मिनट से 7:45 तक शुभ समय रहेगा। इस दौरान महिलाओं को स्नान के बाद साफ कपड़े पहन कर घर की देहरी के बाहर दक्षिण दिशा में मिट्टी के दीये में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
विज्ञापन


देहरी पर बैठ कर यम से संकट हरने की प्रार्थना करनी चाहिए। तुरंत लाभ के लिए मार्केट में उपलब्ध 84 अक्षरों का ‘अमृत संजीवनी मंत्र’ पांच बार जपें। पंडित अतुल ने बताया कि इस मंत्र का उपयोग गुरु शुक्राचार्य ने किया था। इसका जप अचूक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धन प्राप्ति के लिए करें कुबेर पूजन
धनतेरस पर घरों और प्रतिष्ठानों में कुबेर पूजन के लिए शाम 6:10 से रात 8:55 तक शुभ समय है। जो लोग कुबेर की पूजा करना चाहते हैं, वे श्री कुबेर की मूर्ति या कैलेंडर के नीचे लाल या पीला आसन अवश्य बिछाएं।


इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर और शहद से कुबेर को स्नान कराएं। पूजा में सूखी धनिया, गुड़, मिठाई के अलावा कंजा मजीठ जड़ी और हल्दी की गांठ अवश्य चढ़ाएं। इस दिन कुबेर पूजा के विशेष लाभ के लिए ‘श्री वर्द्धन यंत्र राज’ का पूजन शुभ माना गया है। पूजा शाम 5:34 से 7:31 तक और रात 12:02 से 12:48 तक भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed