फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Momos and chutney were being prepared in filth, samples were taken and destroyed.

Kanpur News: गंदगी में बन रहे थे मोमोज-चटनी, नमूने लेकर कराए नष्ट

Sun, 26 Apr 2026 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Momos and chutney were being prepared in filth, samples were taken and destroyed.
कानपुर। नौबस्ता के भूरे पुरवा राजेन्द्र पुरम इलाके में अवैध रूप से चल रहे मोमोज और चटनी के निर्माण प्रतिष्ठान पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ने छापा मारा। गंदगी और घटिया तरीके से तैयार हो रहे मोमोज और चटनी से तेज बदबू आ रही थी, जिसे देख अधिकारी भी हैरान रह गए। टीम ने दोनों के नमूने लेकर जांच को लैब भेज दिया वहीं घटिया चटनी और मोमोज नष्ट कराए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोमनाथ कुशवाहा और डॉ. देवेन्द्र सिंह आजाद की टीम जानकारी पर मौके पर पहुंची। मोमोज बनाने में खाद्य सामग्री बेहद खराब और स्वास्थ्य को हानि पहुंचाने वाली चीजों से तैयार किया जा रहा था। इसके साथ तैयार कर जिन बोरियों पर रखा जा रहा था वो काफी गंदी थी। आस पास गंदगी फैली थी जिसे देख हैरान रह गए। टीम को देखकर कर्मी हैरत में आ गए। चटनी पूरी तरह से बदबू मार रही थी। मौके से करीब 20 किलोग्राम मोमोज और 20 लीटर चटनी के नमूने लेकर मौके पर ही नष्ट कराया गया। इसके साथ कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठान को मौके पर ही बंद करा दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed