{"_id":"645398b486e66c1e3a0d5ec3","slug":"molesting-a-teenager-by-closing-the-room-in-hamirpur-had-come-to-attend-maternal-uncles-wedding-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: कमरे में बंद करके किशोरी से छेड़खानी, मामा की शादी में शामिल होने आई थी, मां ने ऐसे बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: कमरे में बंद करके किशोरी से छेड़खानी, मामा की शादी में शामिल होने आई थी, मां ने ऐसे बचाया
Thu, 04 May 2023 05:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 04 May 2023 05:07 PM IST
सार
Hamirpur Crime: भरुआ सुमेरपुर कस्बे में शादी समारोह में शामिल होने आई किशोरी से पड़ोसी युवक ने छेड़खानी की। पीड़िता के शोर बचाने पर पहुंची मां ने युवक को पकड़ने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर कस्बे में किशोरी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। यहां एक मैरिज हाल में दो मई को अपनी मां के साथ किशोरी शादी समारोह में शामिल होने आई थी। इस दौरान मौका पाकर पड़ोसी युवक ने रात में कमरे में बंद करके छेड़खानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
उसके शोर मचाने पर मां ने बेटी को युवक के चुंगल से बचाया। वहीं युवक मौका पाकर वहां से भाग निकला। युवती की मां ने शादी से लौटने के बाद पुलिस को तहरीर सौंपी है। इसमें अवगत कराया है कि वह अपनी पुत्री (16) के साथ कस्बे के एक मैरिज हाल में अपने मामा की पुत्री के विवाह में शामिल होने गई थी।
विज्ञापन
शादी कार्यक्रम में पड़ोसी भी आया था। इसने रात एक बजे उसकी बेटी को एक कमरे में बंद कर लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। पुत्री के शोर मचाने पर उसने अपनी मामा की बिटिया के साथ मिलकर पुत्री को बचाया। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन