{"_id":"6912560f203752aa550a9eac","slug":"mold-attacks-575-skin-patients-visit-halat-opd-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1324418-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फफूंदी हुई हमलावर, हैलट ओपीडी में त्वचा के 575 रोगी आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फफूंदी हुई हमलावर, हैलट ओपीडी में त्वचा के 575 रोगी आए
विज्ञापन
कानपुर। मौसम के उतार-चढ़ाव ने त्वचा के रोगियों की संख्या फिर बढ़ा दी है। इसके साथ ही बुखार और पेट के रोगी बढ़ गए हैं। सोमवार को त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में 575 रोगी आए। वहीं, मेडिसिन विभाग की ओपीडी में रोगियों की संख्या साढ़े चार सौ रही। 12 घंटे में हैलट इमरजेंसी में 50 रोगी भर्ती किए गए इनमें ब्रेन हेमरेज और स्ट्रोक के 11 रोगी हैं।
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के बालरोग विभागाध्यक्ष डॉ. डीपी शिवहरे ने बताया कि ओपीडी में सोरायसिस, डैंड्रफ, फंगल इन्फेक्शन, त्वचा का सूखापन, छाले और दाने के सबसे अधिक रोगी आए हैं। 575 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं, मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. जेएस कुशवाहा ने बताया कि मेडिसिन की दोनों ओपीडी मिलाकर साढ़े चार सौ से अधिक रोगी आए और सुबह 8:30 बजे से रात 8:30 बजे 50 रोगी भर्ती हुए। ब्रेन स्ट्रोक के सात और ब्रेन हेमरेज के चार रोगी भर्ती हुए। गुर्दा फेल के पांच, मेनिनजाइटिस के चार रोगी हैं। इसके अलावा लिवर, बुखार, सांस रोग, डायबिटीज के रोगी भर्ती हुए।