Kanpur: मोबाइल चुराने वाले सिपाही और होमगार्ड गए जेल, घर के बाहर सो रहे युवक का चुराया था मोबाइल
महाराजपुर के छतमरा में शनिवार देर रात गश्त के दौरान एक सिपाही और होमगार्ड ने घर के बाहर सो रहे युवक का मोबाइल चुरा लिया था। विभागीय जांच के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरसौल के महाराजपुर के छतमरा में युवक का मोबाइल चोरी करने वाले सिपाही और होमगार्ड को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से वह जेल भेजे गए। केस में बेहद पुख्ता साक्ष्य हैं। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई सख्त होनी तय है। सिपाही प्रगेश व होमगार्ड लायक सिंह शनिवार रात पैदल गश्त कर रहे थे।
तभी मकान के बाहर सो रहे नितिन सिंह का मोबाइल पार कर दिया था। रविवार सुबह पुलिसकर्मियों की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें बाद दोनों पर केस दर्ज किया गया था। सिपाही निलंबित कर दिया गया था। एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि सोमवार को आरोपी जेल भेजे गए हैं।
बता दें कि महाराजपुर के छतमरा में शनिवार देर रात गश्त के दौरान एक सिपाही और होमगार्ड ने घर के बाहर सो रहे युवक का मोबाइल चुरा लिया। सुबह मोबाइल न मिलने पर जब सीसीटीवी फुटेज देखे गए, तो घटना का पता चला। व्यापारियों ने थाने में हंगामा किया तो एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया। सोशल मीडिया पर फुटेज वायरल हुई तो दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की गई।
महाराजपुर थाने का सिपाही प्रगेश और होमगार्ड लायक सिंह रात में पैदल गश्त कर रहे थे। इस दौरान वह नितिन सिंह के घर के पास पहुंचे। घर के बाहर नितिन चारपाई पर सो रहा था, तभी प्रगेश ने उसका मोबाइल उठाया और जेब में रखकर चल दिया। लायक सिंह के सामने पूरी घटना हुई।
सुबह जब नितिन सोकर उठा तो देखा कि मोबाइल गायब है। सीसीटीवी फुटेज देखा तो सिपाही की करतूत उजागर हुई। व्यापारियों के साथ नितिन महाराजपुर थाने पहुंचा और हंगामा करने लगा। इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया कि दोनों पर चोरी की धारा में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को उनको कोर्ट में पेश किया जाएगा। विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।
अफसरों ने बचाने का भी किया प्रयास
मामला रविवार सुबह से ही चर्चा में था। सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया था, इसके बावजूद आउटर पुलिस के अफसर सिपाहियों को बचाने में लगे थे। उच्चाधिकारियों ने मामला संज्ञान लिया उसके बाद एसपी आउटर ने महाराजपुर पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया।