{"_id":"5d8e194b8ebc3e93c3159bd1","slug":"mob-thrashed-a-young-man-as-a-child-thief","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बच्चा चोर समझकर भीड़ ने नशेड़ी युवक को धुना, बच्चे की मां ने थाने पहुंचकर बताई सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बच्चा चोर समझकर भीड़ ने नशेड़ी युवक को धुना, बच्चे की मां ने थाने पहुंचकर बताई सच्चाई
Fri, 27 Sep 2019 07:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 27 Sep 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
भीड़ ने बच्चा चोर समझकर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
औरैया में ब्लॉक गेट के पास शुक्रवार को दोपहर एक नशेड़ी युवक की गोद में रोता बिलखता बच्चा देखकर वहां मौजूद लोगों ने बच्चे के बारे में पूछताछ की, लेकिन वह कुछ बता नहीं सका। इस पर भीड़ ने बच्चा चोर समझकर युवक की जमकर पिटाई की,बाद मे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक को कोतवाली ले गई। वहां मौजूद उसकी पत्नी ने बताया कि बच्चा उसका है।
बाद में पुलिस ने उसे छोड़ दिया है। हालांकि इस मामले में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद बताया जा रहा है। शुक्रवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे ब्लॉक गेट के पास एक नशेड़ी युवक लगभग साल भर के बच्चे को गोद में लिए थे और बच्चा जोर जोर से रो रहा था। वहां लोगों ने बच्चे के बारे में पूछताछ की, पर युवक कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका।

मां ने थाने पहुंच कर बताई सच्चाई
- फोटो : अमर उजाला
इस पर भीड़ ने युवक को बच्चा चोर समझकर जमकर पीटा और पुलिस को बच्चा चोर मिलने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ के चंगुल से बचाया और उसे कोतवाली लेकर पहुंची। कोतवाली में मौजूद एक महिला ने बताया कि युवक उसका पति कल्लू कठेरिया पुत्र मलखान सिंह निवासी टिकौली है।
आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। झगड़ा होने पर आज वह जब घर पर पुलिस से शिकायत करने की बात कही, तभी बच्चे को लेकर घर से निकला और बोला वह कोतवाली में मिलेंगे। उधर, इस संबंध में कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि पीड़ित महिला ने पति और उसके ससुरालियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
बताया कि बच्चे को लेकर कल्लू घर से निकला, लेकिन वह कोतवाली के बजाय पछैया बस्ती पहुंच गया। भीड़ ने बच्चा चोर समझकर पीट दिया। बताया कि महिला की तहरीर लेकर दोनों को घर भेजा है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। बताया कि बच्चा चोर की घटना झूठी है।