{"_id":"662fc7db467f8660ae075f09","slug":"mlc-pranshu-dutt-dwivedi-gave-statement-against-akhilesh-yadav-2024-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रांशु दत्त बोले- अखिलेश को यादवों में भी दूसरा नेतृत्व स्वीकार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रांशु दत्त बोले- अखिलेश को यादवों में भी दूसरा नेतृत्व स्वीकार नहीं
Mon, 29 Apr 2024 09:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 29 Apr 2024 09:50 PM IST
सार
एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि मोहन यादव मध्यप्रदेश के सीएम बने लेकिन अखिलेश यादव का गला सूख गया।
विज्ञापन
युवा सम्मेलन को संबोधित करते भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा सम्मेलन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने सपा और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीडीए की बात करने वाले अखिलेश यादव को परिवार से बाहर एक भी यादव प्रत्याशी नहीं मिला। पीडीए छोड़ो उन्हें यादव में भी किसी दूसरे का नेतृत्व स्वीकार नहीं है।
विज्ञापन
जब से मोहन यादव मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनें हैं, अखिलेश यादव का गला सूख गया है। सपा के शासन में हुए उत्पीड़न की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि सपा को वोट देना पाप है। सवायजपुर के गन्ना कृषक महाविद्यालय में आयोजित सम्मेलन में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि सपा ने फिरोजाबाद, बदायूं, कन्नौज, मैनपुरी और आजमगढ़ से यादव प्रत्याशी दिए, लेकिन यह सब अखिलेश यादव और उनके परिवार के ही हैं। अखिलेश यादव को आज कल भगवान बहुत याद आ रहे हैं।
विज्ञापन
वह सनातन की भी बात करने लगे हैं, सपा जब सत्ता में थी तो इटावा में महिलाओं का अपमान होता था। भाजपा के एक कार्यकर्ता की हत्या इसलिए कर दी गई थी कि उसने बूथ कैप्चरिंग नहीं होने दी थी। प्रांशु दत्त ने कार्यकर्ताओं को झकझोरते हुए कहा कि कुछ भी भूलना नहीं है। ब्रह्मदत्त द्विवेदी के हत्यारों को संरक्षण देने का काम हमेशा ही सपा करती रही है। उन्होंने कहा कि सपा को वोट देना पाप है। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष आकाश सिंह ने भी संबोधित किया।