फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MLC elections: BSP-Congress left the field, direct contest between BJP-SP

एमएलसी चुनाव: बसपा-कांग्रेस ने छोड़ा मैदान, भाजपा-सपा में सीधी टक्कर, ये रही पूरी जानकारी

Wed, 23 Mar 2022 11:57 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Mar 2022 11:57 AM IST
सार

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में अनुसूचित बिरादरी को जगह नहीं दी गई है। इसकी भी सियासी गलियारों में काफी चर्चा है। दावेदारी करने वालों में ठाकुर, ब्राह्मण, यादव, पटेल के अलावा अनुसूचित बिरादरी से कई लोग शामिल थे। भाजपा ने कानपुर-फतेहपुर सीट के लिए सोमवार सुबह ही प्रत्याशी का नाम घोषित किया।

विज्ञापन
MLC elections: BSP-Congress left the field, direct contest between BJP-SP
एमएलसी चुनाव का पूरा गणित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमएलसी चुनाव (निकाय प्राधिकरण) के लिए कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की चार सीटों पर नामांकन प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। इन सभी सीटों पर भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला है। बसपा और कांग्रेस ने इस बार एमएलसी चुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र की चार में से दो सीटों पर भाजपा ने ठाकुर बिरादरी के अलावा एक पर ब्राह्मण और एक पर पिछड़ी जाति का प्रत्याशी उतारा है। पूरे प्रदेश के भाजपा प्रत्याशियों की सूची को देखकर यह भी यह कहा जा रहा है कि इस बार ठाकुर बिरादरी की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन


इसी तरह कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में अनुसूचित जाति को जगह नहीं दी गई है। इसकी भी सियासी गलियारों में काफी चर्चा है। दावेदारी करने वालों में ठाकुर, ब्राह्मण, यादव, पटेल के अलावा अनुसूचित जाति से कई लोग शामिल थे। भाजपा ने कानपुर-फतेहपुर सीट के लिए सोमवार सुबह ही प्रत्याशी का नाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि इस सीट पर दावेदारों की सूची काफी लंबी थी। कानपुर-फतेहपुर सीट से भाजपा के देहात इकाई जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि सपा की तरफ से एमएलसी दिलीप सिंह (कल्लू यादव) को दोबारा मैदान में उतारा गया है।

नामांकन में यह लोग पहुंचे
सोमवार को फतेहपुर में कानपुर-फतेहपुर सीट के लिए हुए एमएलसी प्रत्याशी अविनाश सिंह चौहान के नामांकन में क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, विधायक सतीश महाना, सुरेंद्र मैथानी, अभिजीत सिंह सांगा, अजीत पाल सहित अनेक लोग पहुंचे।

छह साल का कार्यकाल
एमएलसी का कार्यकाल विधायकों से एक वर्ष अधिक छह साल का होता है। अभी तक इस क्षेत्र की चार सीटों में से तीन सपा के पास और एक झांसी सीट भाजपा के पास रही। एमएलसी को भी विधायकों की तरह सरकार से प्रतिवर्ष विकास कार्यों के लिए निधि दी जाती है। 

जानिये कौन कहां से मैदान में

कानपुर-कानपुर देहात-फतेहपुर सीट

अविनाश सिंह चौहान, भाजपा 
कानपुर देहात जिला इकाई के अध्यक्ष, डिग्री कॉलेज के संचालक भी

दिलीप सिंह (कल्लू यादव), सपा
वर्तमान एमएलसी, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष, कारोबारी

बांदा-हमीरपुर सीट
जितेंद्र सिंह सेंगर, भाजपा
महोबा भाजपा जिलाध्यक्ष, अधिवक्ता

आनंद कुमार, सपा
पिछली बार भाजपा से प्रत्याशी बनाए गए पर आखिरी वक्त पर नाम वापस ले लिया था। रेत कारोबारी हैं। अपहरण, एससीएसटी एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज
 

इटावा-फर्रुखाबाद सीट
प्रांशुदत्त द्विवेदी, भाजपा
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

हरीश कुमार यादव, सपा
दरोगा पद से रिटायर होने के बाद सियासत में आए। मोहम्मदाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष हैं। राष्ट्रपति से भी सम्मानित हो चुके हैं।

झांसी-जालौन सीट
रमा निरंजन, भाजपा
सपा से एमएलसी रही हैं। विधानसभा चुनाव से ही पहले पति आरपी निरंजन के साथ भाजपा में शामिल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed