{"_id":"6965594963d0d58bb4052a4f","slug":"mla-withdraws-nirmals-nomination-achal-becomes-first-president-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1391020-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: विधायक ने निर्मल का नामांकन कराया वापस, अचल बने पहले अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: विधायक ने निर्मल का नामांकन कराया वापस, अचल बने पहले अध्यक्ष
विज्ञापन
कानपुर। पहली बार गठित हुई कानपुर उद्योग व्यापार मंडल दक्षिण इकाई में महामंत्री पद को छोड़कर सभी 20 पदों पर सोमवार को निर्विरोध निर्वाचन हो गया। विधायक व व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद अध्यक्ष पद के दावेदार निर्मल त्रिपाठी ने अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद अचल गुप्ता निर्विरोध व्यापार मंडल के पहले अध्यक्ष बन गए। निर्मल त्रिपाठी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया जाएगा। दक्षिण का चुनाव भी उत्तर जिला इकाई की तर्ज पर हुआ।
त्रैवार्षिक चुनाव में एक अध्यक्ष, एक महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष, दो वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दो वरिष्ठ मंत्री, पांच उपाध्यक्ष, पांच मंत्री, एक प्रचार मंत्री और दो संगठन मंत्री का चयन होना था। अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा जद्दोजहद देखी जा रही थी। निर्मल त्रिपाठी और अचल गुप्ता के बीच सीधी टक्कर थी। दोनों ने जुलूस निकालकर नामांकन कराया था। निर्मल ने महामंत्री पद पर भी नामांकन कराया था। सूत्रों के मुताबिक व्यापार संगठन के कुछ शीर्ष पदाधिकारी अचल का समर्थन कर रहे थे। जबकि निर्मल ने जीएसटी पंजीकरण और चौथी बार नामांकन कराने और सालों से व्यापार संगठन का सदस्य होने का हवाला देकर ताल ठोक दी थी। संगठन शुरू से मतदान के पक्ष में नहीं था। संगठन निर्मल को प्रदेश संगठन में लाना चाह रहा था। उन्हें जल्द ही प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया जाएगा। अब महामंत्री पद पर अरविंद सचान और पवन तिवारी मैदान में डटे हैं। संभावना जताई जा रही है कि अरविंद नाम वापस लेंगे और इस पद पर भी निर्विरोध निर्वाचन हो जाएगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी रामेश्वर गुप्ता ने बताया कि सोमवार को नामांकन वापसी थी। निर्मल त्रिपाठी ने विधायक और व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी के साथ आकर अपना अध्यक्ष और महामंत्री दोनों पदों से नामांकन वापस लिया। सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि निर्मल त्रिपाठी स्वर्गीय चाचा श्याम बिहारी मिश्रा के व्यापार मंडल में बहुत पुराने सिपाही हैं। उदय भान सिंह ने उपाध्यक्ष पद से अपना नामांकन वापस लिया। संगठन मंत्री पद से पंकज कुमार प्रजापति ने अपना नाम वापस लिया। अब 20 पदों के लिए 21 प्रत्याशी मैदान में रह गए। मंगलवार को बचे नामांकन पत्रों की जांच के बाद आगे की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, बलदेव राज मल्होत्रा, उपाध्यक्ष जमुना प्रसाद वर्मा, अभिनव शुक्ला, अशफाक ब्रदर्स, विनोद पाल, संजय गुप्ता, वरिष्ठ मंत्री गौरव तिवारी, अमोल वर्मा, मंत्री सुधीर द्बिवेदी, राजीव अग्रवाल, राजेश जुनेजा, प्रभात जयसवाल, नजूल हसन, संगठन मंत्री, नवीन गुप्ता, देवेश ओमर, प्रचार मंत्री कृष्ण कुमार सिंह।