फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   MLA Shyam Prakash narrated the story of fear and respect of ED in a humorous tone

विधायक श्याम प्रकाश: हर विधानसभा में हो ईडी इंस्पेक्टर, फिर देखते हैं भाजपा में कौन नहीं आएगा

Tue, 09 Apr 2024 11:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 09 Apr 2024 11:36 PM IST
सार

हरदोई जिले के पिहानी में होली मिलन समारोह में आयोजित कार्यक्रम में गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश ने मजाकिया लहजे में ईडी के भय और सम्मान का किस्सा सुनाया। उनके भाषण का कुछ अंश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
MLA Shyam Prakash narrated the story of fear and respect of ED in a humorous tone
पिहानी में होली मिलन समारोह में बोलते गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) को लेकर भाजपा और सरकार को विपक्षी दल यूं ही नहीं घेरते। बीते रविवार को पिहानी में आयोजित एक होली मिलन समारोह में गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश के भाषण का कुछ अंश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें मजाकिया लहजे में वह ईडी के भय और सम्मान का जिक्र करते हुए एक किस्सा सुना रहे हैं।

विज्ञापन


साथ ही कह रहे हैं कि हर विधानसभा क्षेत्र में एक ईडी का इंस्पेक्टर होना चाहिए, जिसकी कमान विधायक के हाथों में हो, फिर देखते हैं कि कौन नहीं भाजपा में आता है। बीते रविवार को भाजपा की ओर से पिहानी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में बेबाक बयानबाजी के लिए मशहूर गोपामऊ के भाजपा विधायक श्याम प्रकाश भी मौजूद थे। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान ईडी का जिक्र करते हुए कहा कि ईडी का बहुत भय और सम्मान है।

विज्ञापन

हम सबको भी ईडी से डरना पड़ेगा। इसी दौरान उन्होंने एक किस्सा सुनाया और कहा कि एक मरीज प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया। भर्ती फॉर्म में परिवार वालों ने लिख दिया कि मरीज के पिता ईडी में हैं। मरीज की खूब सेवा हुई, बहुत ध्यान रखा गया और मरीज स्वस्थ हो गया। अस्पताल से छुट्टी के समय स्टाफ ने पूछा कि ईडी में पिता की तैनाती कहां है तो उसने बताया कि पिता एजुकेशन डिपार्टमेंट में हैं।

विज्ञापन

इसके बाद विधायक ने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में ईडी एक-एक इंस्पेक्टर होना चाहिए और उसकी चाबी विधायक के पास होनी चाहिए। ईडी को लेकर होली मिलन समारोह में की गई श्याम प्रकाश की टिप्पणी अब खूब चर्चा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed