फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MLA said, if you want peace, let it stay inside

विधायक बोली, शांती चाहती हो तो अंदर रहने दो

Fri, 09 Jul 2021 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
MLA said, if you want peace, let it stay inside
कानपुर देहात। रसूलाबाद ब्लॉक में गुरुवार को नामांकन के दौरान भाजपा विधायक ब्लॉक परिसर में पहुंच गई। जबकि अंदर प्रत्याशी के अलावा उसके प्रस्ताव को जाने की अनुमति थी। विधायक के अंदर जाने पर बाहर खड़े सपाइयों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस पर एसडीएम ने विधायक से बाहर जाने की अपील की। इस पर विधायक वापस लौटने लगीं तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर भाजपा विधायक ने एसडीएम से कहा कि अगर शांति चाहती हो तो यहीं खड़ा रहने दो। इस दौरान वह गेट पर ही खाफी देर खड़ी रहीं।
विज्ञापन

रसूलाबाद से भाजपा विधायक निर्मला संखवार ब्लॉक प्रमुख के नामांकन के दौरान परिसर में पहुंच गई। गेट पर मौजूद पुलिस भी विधायक को रोकने की हिम्मत नहीं कर सकी। उनके अंदर दाखिल होने पर बाहर खड़े सपाई हंगामा करने लगे। शोर सुनकर ब्लॉक कार्यालय से एसडीएम अंजू वर्मा बाहर आ गई। परिसर में विधायक को देख उन्होंने हाथ जोड़कर बाहर जाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर विधायक अपने तर्क रखने लगीं। एसडीएम के कई बार कहने पर वह पीछे लौटीं तो भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। इस पर विधायक ने एक बार भीड़ की तरफ नजर दौड़ाई इसके बाद उन्होंने एसडीएम से कहा कि अगर शांति चाहती हो तो यहीं खड़ा रहने दो। एसडीएम ने पुलिस कर्मियों से विधायक के लिए गेट के बाहर कुर्सी डलवाने को कहा। हालांकि वह गेट पर ही काफी देर खड़ी रहीं। उनके समर्थक बाहर नारेबाजी करते रहे।
राज्यमंत्री खफा, बोले एसपी से शिकायत कर कराएंगे जांच
संदलपुर। भाजपा प्रत्याशी राहुल तिवारी के साथ दूसरे सेट का नामांकन पत्र दाखिल कराने जा रहे प्रदेश सरकार के इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत पाल व भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान को पुलिस ने ब्लॉक परिसर के बाहर रोक लिया।

इस पर राज्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई। इसके पहले सपा प्रत्याशी के साथ पूर्व विधायक मिथलेश कटियार समेत कई लोग अंदर गए थे। इसका हवाला देते हुए राज्यमंत्री ने नाराजी व्यक्त करते हुए एसपी से शिकायत कर जांच कराने की बात कही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed