फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MLA's wife Pramila Katiyar wins

विधायक की पत्नी प्रमिला कटियार विजयी

Sun, 11 Jul 2021 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
MLA's wife Pramila Katiyar wins
पुखरायां। अमरौधा विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए शांतिपूर्ण मतदान हुआ। मतगणना प्रेक्षक ने अपनी मौजूदगी में संपन्न कराई। जिसमें विधायक विनोद कटियार की पत्नी प्रमिला कटियार को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन

अमरौधा में मतदान की व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे प्रेक्षक जगदीश प्रसाद ने एसडीएम दीपाली भार्गव और सीओ प्रभात कुमार से जानकारी ली। इसके बाद वह मतदान समापन का इंतजार करते रहे। जहां 76 में 76 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। इसके बाद अपनी मौजूदगी में ही मतगणना संपन्न कराई।
विज्ञापन

शिकायत पर मलासा में डलवाए गए पांच वोट
पुखरायां। मलासा ब्लॉक में मतदान का जायजा लेने पहुंच रहे प्रेक्षक जगदीश प्रसाद को निर्दलीय प्रत्याशी सूर्यप्रताप सिंह ने रोककर शिकायत की थी, कि उनके पांच वोटरों को विपक्षी के समर्थक वोट नहीं डालने दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेक्षक ने बताया कि शिकायत मिलते ही कोतवाल को निर्देशित किया था कि जिनको वोट डालने में परेशानी हो रही उनको लेकर आए और वोट डलवाएं। कोतवाल पुलिस बल के साथ गए और बताए गए पांच वोटरों को मतदान केंद्र पर ले जाकर वोट डलवाया गया। इसके अलावा अन्य कोई शिकायत नहीं की गई।

अमरौधा में की गई ड्रोन कैमरे से निगरानी
पुखरायां। अमरौधा में मतदान के दौरान ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। वहीं एसडीएम दीपाली भार्गव, सीओ प्रभात कुमार और नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी के निर्देशों पर पुलिस गश्त करती रही। चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह पटेल पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त करते रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed