{"_id":"5d1621aa8ebc3e3ca305af65","slug":"mla-kuldeep-singh-sengar-misdeed-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के चाचा पर फैसला कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के चाचा पर फैसला कल
Fri, 28 Jun 2019 07:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 28 Jun 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
कुलदीप सिंह सेंगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के चाचा पर चल रहे तीन अलग- अलग मामलों में शुक्रवार को न्यायालय में सुनवाई हुई। जानलेवा हमले के मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद न्यायाधीश ने 29 जून को फैसला सुनाने की तिथि दी है।
किशोरी के चाचा पर माखी थाने में दर्ज जन्मतिथि में हेरफेर करने के मामले में शुक्रवार को एसीजेएम तृतीय प्रमोद यादव के न्यायालय में पेशी हुई। रायबरेली पुलिस दोपहर करीब 11 बजे चाचा को लेकर कोर्ट पहुंची। यहां पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र प्रस्तुत किया।

चाचा के लिए खिलाफ दर्ज अलग- अलग मामलों में हुई सुनवाई
न्यायाधीश ने आरोपपत्र पर बहस के लिए अगली पेशी की तिथि 11 जुलाई लगा दी है। जीआरपी थाने में किशोरी के चाचा के खिलाफ दर्ज ट्रेन यात्रियों से लूट के मामले में आरोपी के वकीलों ने पिछली पेशी में जमानत प्रपत्र जिला जज के यहां पेश किए थे। जिसमें शुक्रवार को सुनवाई थी।
जिला जज ने सुनवाई एडीजे चतुर्थ की अदालत में स्थानांतरित कर दी। यहां सरकारी वकील ने बहस के लिए समय मांगा। जिस पर तिथि बढ़ाकर 5 जुलाई कर दी गई है। चाचा पर वर्ष 2000 में पंचायत चुनाव के दौरान जानलेवा हमले के मुकदमे के मामले में शुक्रवार को फास्ट्र ट्रैक कोर्ट प्रथम के न्यायाधीश प्रहलाद टंडन ने दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद फैसले के लिए 29 जून की तारीख दी है।
चाचा के खिलाफ चल रहे जानलेवा हमले के मुकदमे में गुरुवार को दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई थी। न्यायालय ने दोनों पक्षों से अपनी बात रखने का समय शुक्रवार का दिया था।