फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MLA Irfan Solanki will decide the names of corporator candidates from jail itself

Irfan Solanki Case: जेल से ही पार्षद प्रत्याशियों के नाम तय करेंगे विधायक, हाई कमान के निर्णय के मुताबिक फाइनल

Tue, 13 Dec 2022 09:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 13 Dec 2022 09:51 AM IST
सार

सपा विधायक इरफान सोलंकी जेल से ही सीसामऊ के 19 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के नाम तय करेंगे। पर्यवेक्षक जेल में जाकर ही सूची लेंगे। हाई कमान के निर्णय के मुताबिक टिकट फाइनल किया जाएगा।

विज्ञापन
MLA Irfan Solanki will decide the names of corporator candidates from jail itself
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में विधायक इरफान सोलंकी जेल से ही पार्षद प्रत्याशियों के नाम तय करेंगे। उनके विधानसभा क्षेत्र सीसामऊ में 19 वार्ड हैं। यहां के प्रत्याशियों की सूची लेने के लिए सपा का पर्यवेक्षक दल उनसे मिलेगा। बता दें कि विधायक सोलंकी जेल में बंद हैं।

विज्ञापन

इस वजह से अभी तक सीसामऊ विधानसभा क्षेत्रों के वार्डों के दावेदारों की सूची पार्टी संगठन के पास नहीं आ पाई है। वहीं, क्षेत्रीय विधायक के मुकदमों में फंसे होने की वजह से उनके समर्थक दावेदारों में भी जोश नहीं है। समर्थक अभी यह जानने में ही लगे हैं कि विधायक के खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई का ऊंट किस करवट बैठता है।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक दल के सदस्य और बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने बताया कि विधायक से जेल में दल के सदस्य मिलेंगे और सूची लेंगे। सपा का तीन सदस्यीय पर्यवेक्षक दल दो बार महानगर कार्यालय में दावेदारों के साथ बैठक कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दल को अभी तक साढ़े पांच सौ आवेदन व्यक्तिगत स्तर पर दावेदारों ने दिए हैं, लेकिन अभी तक विधायकों की सूची नहीं आई है। सपा हाईकमान ने सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और पदाधिकारियों से भी दावेदारों के नामों की सूची मांगी थी।

इस सूची को संकलित करके हाई कमान को भेजा जाना था, लेकिन अभी तक किसी भी विधायक ने सूची नहीं दी है। विधायक विशंभर सिंह यादव का कहना है कि सूचियों को इकट्ठा किया जा रहा है। जब सूची आएंगी, तो संकलित करेंगे।

इसके बाद हाईकमान का टिकट के संबंध में निर्णय होगा। आर्यनगर विधायक अमिताभ वाजपेयी का कहना है कि वे सूची नहीं देंगे जो पैनल बनेगा, उसी में नाम तय कर देंगे। निवर्तमान महानगर अध्यक्ष डॉ. इमरान का कहना है कि जिन दावेदारों के नाम आ गए हैं।

उनका पैनल बनाया जा रहा है। एक वार्ड के लिए दो-तीन दावेदारों के नाम दिए गए हैं। विधायक सोलंकी से मशविरा के लिए जेल में जाकर मिलेंगे। उनसे मिलकर सूची प्राप्त करेंगे। इसके बाद हाई कमान के निर्णय के मुताबिक टिकट फाइनल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed