फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MLA Irfan Solanki: Three suspicious families found, feared to be Bangladeshi

Irfan Solanki: बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश, खुफिया टीम लगी, कुछ संदिग्ध चिन्हित, इरफान की बढ़ सकती मुसीबतें

Fri, 30 Dec 2022 10:57 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 30 Dec 2022 10:57 AM IST
विज्ञापन
MLA Irfan Solanki: Three suspicious families found, feared to be Bangladeshi
डॉ. रिजवान मोहम्मद - फोटो : अमर उजाला

बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान के मामले की तहकीकात पुलिस के अलावा कई जांच एजेंसियां कर रही हैं। जांच एजेंसियां बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश कर रही है। कुछ संदिग्ध चिन्हित भी किए हैं। गोपनीय तरीके से उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कुछ के दस्तावेजों का सत्यापन जारी है। अगर किसी के खिलाफ कोई साक्ष्य पाया जाता है तो उन पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


अगर उसमें कोई दस्तावेज विधायक का मिलता है तो उनकी भी मुसीबतें बढ़ेंगी। आगजनी, रंगदारी व धोखाधड़ी समेत अन्य कई बड़े आरोपों में सपा विधायक इरफान सोलंकी जेल में बंद हैं। पुलिस ने उन पर डेढ़ महीने के भीतर आठ केस दर्ज किए हैं। कुल 17 केस दर्ज हो चुके हैं। एक केस बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान के फर्जी दस्तावेजों को सत्यापित करने का भी दर्ज है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक बांग्लादेशी परिवारों का चिन्हीकरण किया जा रहा है। इसमें पुलिस, खुफिया व अन्य जांच एजेंसियां लगी हुई हैं। दो-तीन संदिग्ध परिवार भी मिले हैं। उनके सभी दस्तावेज जांच एजेंसियों ने कब्जे में लिए हैं। जानकारी के मुताबिक एक परिवार के कुछ परिजनों के दस्तावेज इरफान ने सत्यापित किए हैं। एजेंसियां पता कर रही हैं कि ये परिवार बांग्लादेशी हैं या नहीं। अगर डॉ. रिजवान की तरह इनके भी दस्तावेज पाए गए तो इन पर भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनबीडब्ल्यू लेने की तैयारी में पुलिस 
जाजमऊ में दर्ज किए गए आगजनी के केस में पुलिस एक दर्जन से अधिक अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त कर चुकी है। इसमें कई शातिर अपराधी व विधायक के करीबी हैं। ये सभी गिरफ्त से दूर हैं। इसमें पार्षद भी शामिल है। पुलिस अब इन सभी के खिलाफ एनबीडब्ल्यू लेने की तैयारी कर रही है। कोर्ट खुलने के बाद पुलिस इसकी प्रक्रिया शुरू करेगी।

उधर ग्वालटोली के केस की विवेचना अंतिम दौर में है। एक फरार आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है। जल्द पुलिस उसकी गिरफ्तारी कर उसके खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल करेगी। एक सप्ताह के भीतर पुलिस इस केस की विवेचना पूरी कर सकती है। विधायक व अन्य जेल भेजे गए आरोपियों के खिलाफ पहले ही पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed