फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MLA Irfan Solanki reached the court smiling, said  victory will be ours, know what else he said

MLA Irfan Solanki: मुस्कुराते हुए कोर्ट पहुंचे विधायक इरफान, बोले- जीत हमारी ही होगी, जानें और क्या कहा

Wed, 24 May 2023 12:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 24 May 2023 12:14 PM IST
सार

Kanpur News: सपा विधायक इरफान सोलंकी आज महाराजगंज से सुनवाई के लिए कानपुर कोर्ट पहुंचे। उनके सात मुकदमे एसीएमएम-3 कोर्ट में सुने जाएंगे और एक आगजनी का मुकदमा एडीजे-11 कोर्ट में सुना जाएगा। पेशी पर इरफान की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
MLA Irfan Solanki reached the court smiling, said  victory will be ours, know what else he said
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में महाराजगंज जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी आज कड़ी सुरक्षा में कानपुर कोर्ट लाए गए। यहां एमपीएमएलए सेशन कोर्ट और लोअर कोर्ट में इरफान के कई मुकदमों की पेशी है। कोर्ट जाते समय विधायक मुस्कुराकर बोले कि जीत हमारी ही होगी।

विज्ञापन

जाजमऊ आगजनी मामले में एमपी एमएलए सेशन कोर्ट में अभियोजन पक्ष को आज नया गवाह पेश करना है। चश्मदीद गवाह के कोर्ट में बयान दर्ज होंगे उसके बाद उसकी जिरह होनी है। इसके अलावा गैंगस्टर मामले में भी सुनवाई होनी है।
विज्ञापन

वहीं लोअर कोर्ट में सामाजिक कार्यकर्ता अकील अहमद द्वारा जाजमऊ थाने में दर्ज कराए गए रंगदारी मामले में अकील की गवाही होनी है। साथ ही नसीम आरिफ द्वारा दर्ज कराए गए जमीन कब्जाने के मामले, ग्वालटोली में दर्ज मुकदमे व कोविड नियमों का उल्लंघन करने के मामले में भी सुनवाई होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed