फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MLA challan for not applying mask, Coronavirus news

कानपुर: मास्क न लगाने पर पुलिस ने विधायक का एक हजार का चालान किया, दरोगाओं को इनाम

Mon, 17 May 2021 12:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 May 2021 12:16 PM IST
सार

कानपुर में मास्क न लगाने पर पुलिस ने विधायक इरफान सोलंकी पर कार्रवाई की है। विधायक ने दरोगाओं पर अभद्रता और धक्कामुक्की का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
MLA challan for not applying mask, Coronavirus news
विधायक का एक हजार का चालान किया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा विधायक इरफान सोलंकी रविवार रात एक समर्थक का चालान काटने के विरोध में बिना मास्क लगाए दलेलपुरवा पहुंच गए। पुलिसकर्मियों से उनकी आधे घंटे तक नोकझोंक चली और हंगामा हुआ। पूरे घटनाक्रम का वीडियो देख पुलिस कमिश्नर ने देररात विधायक का एक हजार रुपये का चालान कर दिया।
विज्ञापन


साथ ही दो दरोगाओं को एक हजार रुपये का इनाम दिया। हालांकि, विधायक ने दरोगाओं पर अभद्रता और धक्कामुक्की का आरोप लगाया है। दावा है कि इसका वीडियो भी उनके पास है। दलेलपुरवा चौकी के पास रविवार रात को पुलिस चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने बिना मास्क और हेलमेट के फैज नाम के युवक को रोका। उसने विधायक इरफान सोलंकी को फोन किया और दरोगा से बात कराई। विधायक ने दरोगा से कहा कि चालान न करें। कुछ देर बाद विधायक भी मौके पर पहुंच गए। विधायक की पुलिसकर्मियों से जमकर कहासुनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


समर्थकों ने हंगामा भी किया। कुछ देर बाद घटना के कई वीडियो वायरल हुए। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया कि वीडियो में विधायक बगैर मास्क के नजर आ रहे हैं। इसलिए उनका एक हजार रुपये का चालान किया गया है। वहां मौजूद ट्रेनी दरोगा अभिषेक सोनकर और दरोगा मोहम्मद फहीम खान को निष्ठा के साथ ड्यूटी निभाने के लिए एक हजार रुपये का इनाम दिया गया।

दरोगाओं ने अभद्रता की : इरफान
विधायक इरफान सोलंकी का आरोप है कि दरोगा फहीम ने उन्हें धक्का दिया था और दरोगा अभिषेक ने उनसे कहा कि तुम्हारे जैसे बहुत विधायक देखे हैं। दावा किया कि इसका वीडियो उनके पास है। इस मामले को लेकर वह सोमवार को पुलिस कमिश्नर से मिलेंगे। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करने के साथ विधानसभा तक ले जाएंगे।

जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा है कि इस कठिन घड़ी में पुलिस का सहयोग करेंगे, न कि समस्या पैदा करेंगे। मास्क न लगाने पर विधायक का एक हजार रुपये का चालान किया गया है। उम्मीद है चालान राशि भरकर अपने नागरिकों को आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।- असीम अरुण, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed