फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MLA and councilor husband fought

एक शिलान्यास पर फूटे दो नारियल

Mon, 12 Jan 2015 03:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 12 Jan 2015 03:08 AM IST
विज्ञापन
MLA and councilor husband fought
निर्माण के शिलान्यास को लेकर रविवार को क्षेत्रीय पार्षद पति जेपी पाल और विधायक सत्यदेव पचौरी में झड़प हो गई। जनता के सामने दोनों नाला निर्माण कराने में अपना-अपना दावा पेश कर रहे थे।
विज्ञापन


दोनों के समर्थकों ने शिलान्यास करने को लेकर जमकर हंगामा किया। पार्षद पति और विधायक के बीच तू-तू.. मैं-मैं होता देख दोनों के समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। अंत में विधायक ने पहले शिलान्यास कर दिया और बाद में पार्षद पति ने भी नारियल फोड़ा।
विज्ञापन


हालांकि लोगों ने कहा कि जनता ने पार्षद की पत्नी की वोट देकर जिताया है तो राजनीति और विकास कार्य में उन्हीं को सामने आना चाहिए। वोट पत्नी को दें और शिलान्यास पति करे यह बात ठीक नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वार्ड 52 के नौरैय्या खेड़ा में प्राइमरी पाठशाला से सरोज टेक्सटाइल्स तक 203 मीटर लंबा नाला निर्माण के लिए अवस्थापना निधि 24 लाख 32 हजार रुपए रुपए स्वीकृत हुए हैं। रविवार को नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास होना था।

शिलान्यास करने के लिए गोविंद नगर विधायक सत्यदेव पचौरी और क्षेत्रीय पार्षद के पति जेपी पाल अपने-अपने समर्थकों संग पहुंच गए। दोनों नाला निर्माण कार्य की स्वीकृति के लिए अपना-अपना दावा पेश करते हुए शिलान्यास की बात करने लगे।

जेपी पाल दावा करते हुए कहने लगे कि नाला निर्माण के लिए मैंने संघर्ष करके अवस्थापना निधि से बजट पास कराया है। वहीं विधायक ने भी दावा ठोकते हुए कहा कि नाले के लिए विधानसभा सत्र में आवाज उठाई थी। इसके बाद से नाला निर्माण का बजट स्वीकृत हुआ है।

दोनों ही शिलान्यास करने पर अड़ गए। दोनों के समर्थकों में धक्का-मुक्की होने लगी। विवाद बढ़ता देख क्षेत्रीय जनता ने दोनों को माला पहनाकर शांत कराने का प्रयास किया लेकिन बात प्रतिष्ठा की फंस गई थी।

पार्षद ने कहा मैं इलाके के किसी बुजुर्ग से शिलान्यास करा दूंगा, लेकिन विधायक को नहीं करने दूंगा। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद विधायक ने अपने समर्थकों संग शिलान्यास कर दिया। बाद में पार्षद ने भी समर्थकों संग नारियल फोड़ दिया।

शिलान्यास के विवाद से कांग्रेस और भाजपा के बीच एक बार फिर राजनीति गर्म हो गई क्योंकि पार्षद के पति कांग्रेस विधायक के समर्थक हैं।

नाला निर्माण के लिए विधानसभा सत्र में प्रश्न उठाया था। अथक प्रयासों के बाद ही नाला निर्माण को स्वीकृति मिली है। काम को स्वीकृत कराने के लिए फाइल में मेरी चिट्ठी भी लगी है। इसके अलावा पार्षद के पति को तो शिलान्यास करने का भी हक नहीं है। पार्षद तो महिला हैं तो फिर उनके पति कैसे जनप्रतिनिधि बन गए।


- सत्यदेव पचौरी, गोविंद नगर विधायक


पिछले एक साल से नाल निर्माण की फाइल स्वीकृत कराने के लिये प्रयासरत था। अब काम स्वीकृत हो गया तो विधायक जी श्रेय लेना चाहते हैं। इसी बात का विरोध किया गया था।

जेपी पाल, पार्षद पति (वार्ड-52)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed