{"_id":"64a04d0430183ad7b3040d64","slug":"mla-amitabh-vajpayee-went-to-the-traffic-police-line-and-submitted-a-challan-of-rs-2-000-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: 2000 का चालान कटवा विधायक बोले- विभाग भी अपनी गलती भुगतें, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: 2000 का चालान कटवा विधायक बोले- विभाग भी अपनी गलती भुगतें, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, पढ़ें पूरा मामला
Sat, 01 Jul 2023 09:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 01 Jul 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में इनोवा पर कश्ती निकालकर विरोध प्रदर्शन करने के मामले में चालान होने पर विधायक अमिताभ वाजपेयी ने ट्रैफिक पुलिस लाइन जाकर दो हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बाद बोले कि मैंने अपनी गलती भुगत ली। अब ट्रैफिक पुलिस, केस्को, नगर निगम तीनों विभाग गलती भुगतें और खलवा अंडर पास में मरे चरण सिंह के परिवार को पांच-पांच लाख मुआवजा दें। विधायक वाजपेयी ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा है।
विज्ञापन
इसमें बताया गया कि शहर में नाला सफाई का काम समय से नहीं कराया गया। जन प्रतिनिधि इस संबंध में नगर निगम को समय समय पर सचेत भी करते रहे हैं। एमवी एक्ट के तहत ट्रैफिक पुलिस ने उनके वाहन का चालान किया है। नागरिकों की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए ऐसा करना पड़ता है। चरण सिंह की जहां मौत हुई वहां जलभराव था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण करंट लगना बताया गया है। चालान जमा करते समय नीरज सिंह, हरिओम पांडेय, कृपा शंकर त्रिवेदी, चंकी गुप्ता, विक्की गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन