फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mission Shakti, Fatehpurs team reached Kanpur, in charge said campaign for womens safety and respect

मिशन शक्ति: फतेहपुर की टीम पहुंची कानपुर, प्रभारी बोलीं- महिला सुरक्षा और सम्मान के लिए है अभियान

Fri, 24 Mar 2023 05:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 24 Mar 2023 05:52 PM IST
सार

Mission Shakti: मिशन शक्ति अभियान के तहत कानपुर पहुंची फतेहपुर की टीम को जोरदार स्वागत किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला सुरक्षा और सम्मान के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Mission Shakti, Fatehpurs team reached Kanpur, in charge said campaign for womens safety and respect
मिशन शक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में शुक्रवार को फतेहपुर की टीम कानपुर पहुंची। इस दौरान चकेरी थाने में टीम का स्वागत किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई है।

विज्ञापन

इसमें महिला सुरक्षा और सम्मान पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को शिक्षा के साथ-साथ सुरक्षा के लिए भी सजग होने की आवश्यकता है। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। महिलाएं किसी भी तरह की समस्या को नजरअंदाज न करें।
विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया कि किसी महिला को अपमानजनक तरीके से परेशान किया जाता है, तो पुलिस को सूचना दें। प्रत्येक थाने पर महिला हेल्पलाइन बनाई गई है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहते हैं। थाने पर अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला हेल्प डेस्क और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए प्रदेश के सभी थानों में टीमों को गठन किया गया है। साथ ही, एंटी रोमियो हेल्पलाइन, महिला हेल्प डेस्क और हेल्पलाइन 1090 व 1098 से जुड़ी जानकारियां भी दीं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में इस नंबर से कॉल करके अपनी समस्या व शिकायत कर सकते हैं।

कानपुर की टीम जाएगी इटावा
 बता दें कि फतेहपुर की टीम शनिवार सुबह वापस लौट जाएगी। इसके बाद कानपुर पुलिस लाइन से महिला पुलिस टीम का दस्ता इटावा के लिए रवाना होगा। जब वहां से टीम वापस कानपुर आ जाएगी। तब इटावा की टीम अन्य जनपद के लिए रवाना होगी।

महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन है यात्रा का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश पुलिस ने 2020 में मिशन शक्ति अभियान शुरू किया था। इसका उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन है। इसी थीम पर यात्रा प्रारंभ की गई है। यह यात्रा जिन भी जिलों में जाएगी वहां महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर जागरूक करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed