फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mission Shakti brought a change in the lives of women

मिशन शक्ति से महिलाओं के जीवन में आया बदलाव

Sun, 22 Aug 2021 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Mission Shakti brought a change in the lives of women
कानपुर देहात में मिशन शक्ति कार्यक्रम में स्टाफ नर्स को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिंह देकर सम्मान? - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। माती ईको पार्क सभागार में शनिवार को मिशन शक्ति के फेज तीन का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर बेहतर कार्य करने वाली आठ विभागों की 75 महिला कर्मचारियों को रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

माती स्थित ईको पार्क सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। यहां उन्होंने कहा कि महिलाएं निर्भय होकर आगे बढ़े। मिशन शक्ति जैसे कार्यक्रम से महिलाओं के जीवन में बदलाव आया है।
विज्ञापन

यहां डीएम जेपी सिंह व एसी केशव कुमार चौधरी व सीओ सौम्या पांडेय ने महिला सशक्तीकरण के लिए विभिन्न क्षेत्र में बेहतर काम करने पर पुलिस, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा, पंचायती राज, स्वास्थ्य, महिला कल्याण समेत आठ विभागों की महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री की ओर से मिशन शक्ति फेज तीन के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी पर दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुखरायां की टीम ने प्रथम महिला पायलट सरला ठकराल के जीवन संघर्ष पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर वाहवाही पाई। बाद में इन छात्राओं ने देश भक्ति गीत भी प्रस्तुत किया।
इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों की स्कूटी जागरूकता रैली निकाली गई। यहां 1090 वूमेन पॅावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन व 102 स्वास्थ्य सेवा आदि के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। महिला हेल्प डेस्क व एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम के बारे में बताया गया।
अफसर पहुंचे घर, बुजुर्गों का किया सम्मान
कानपुर देहात/शिवली/पुखरायां। मैथा ब्लॉक के टोडरपुर में भी मिशन शक्ति फेज तीन के अंतर्गत कार्यक्रम हुआ। शेखूपुर गांव की बुजुर्ग महिला फरीदन और टोडरपुर की सबसे बुजुर्ग महिला भगवान देई को माला व शाल पहनाकर सम्मानित किया गया। यहां पर प्रधान किरण अग्निहोत्री, ग्राम सचिव खुशबू श्रीवास्तव, राजा बाबू, युसुफ, लाल जी व महेंद्र सिंह मौजूद रहे।
वहीं अकबरपुर के रहनियापुर में विधायक प्रतिभा शुक्ला, डीएम जेपी सिंह, एसपी केके चौधरी, सीओ सौम्या पांडेय ने सबसे वृद्ध चंदाकली को सम्मानित किया। उनके पति जयराम का भी सम्मान किया गया। उधर पुखरायां कस्बा स्थित जीजीआईसी कॉलेज में मिशन शक्ति के तृतीय चरण की शुरूआत की गई।
जिसमें अध्यापकों और छात्राओं ने महिला बालिका सुरक्षा की शपथ ग्रहण की। मलासा विकास खंड के गुलौली गांव में प्रधान कमलेश सिंह चौहान ने गांव की बुजुर्ग महिला शकुंतला देवी को माला फूल व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं गांव की महिलाओं और बालिकाओं को मास्क और राखी भेंट की। इस मौके पर सचिव कंचन गुप्ता और सत्यम सिंह चौहान सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
छात्राओं को दिए सुरक्षा टिप्स, नारियों का किया सम्मान
डेरापुर/झींझक। डेरापुर के अगवासी गांव के परिषदीय विद्यालय में ग्राम प्रधान कमलेश कुमारी की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण के तहत नारी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। प्रधान ने कहा कि महिलाओं को तभी सम्मान मिलेगा जब वो जागरूक होकर अधिकार व कर्तव्य समझेंगी। यहां सावित्री देवी, जमुना देवी, जनक दुलारी, सूरज मुखी, सुशीला देवी, शिव कुमारी, तकदीरन, शिवप्यारी आदि को वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रधानाध्यापक राम नरेश कटियार भी मौजूद रहे। वहीं मंगलपुर के शिवकली देवी इंटर कॉलेज में पुलिस की ओर से मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां छात्राओं व अभिभावकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स बताए गए।
प्रभारी एसओ मंगलपुर राजेश कुमार ने यूपी 112 व 1090 आदि की जानकारी दी। महिला दरोगा नेहा ने कहा कि स्कूल आते जाते समय या गांव में कोई भी परेशान करें तो तत्काल सूचना दें। यहां बाद में रैली निकाली गई। इस दौरान सीओ डेरापुर आशापाल सिंह, कॉलेज के प्रधानाचार्य रजनीश पांडेय, राकेश वर्मा, अमित शुक्ला मौजूद रहे।
सेवा के लिए सम्मानित होने पर हुई खुशी
कानपुर देहात/ रसूलाबाद। जिला अस्पताल महिला में तैनात डॉ. प्रीती कोरोना वॉरियर हैं। कोरोना पीड़ितों का उपचार करने के लिए वह हमेशा सजग नजर आईं। मिशन शक्ति के तहत शनिवार को उन्हें प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न दिया गया। वह कहती हैं कि सेवा के लिए सम्मानित होने पर खुशी हुई।
वहीं बालिका शिक्षा के लिए बेहतरीन कार्य करने वाली झाऊलाल गजोधर प्रसाद पीजी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शैलजा मिश्र को ईको पार्क सभागार में सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला ने सम्मानित किया। प्राचार्य ने बताया के मुख्यमंत्री का मिशन शक्ति कार्यक्रम महिलाओं का बल है। सम्मान पाकर बहुत अच्छा लगा रहा है। (संवाद)

राखी बांध लिया सुरक्षा का वचन
शिवली। कोतवाली शिवली की चौकी बाघपुर में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया। क्षेत्र की महिलाओं ने चौकी में उपस्थित इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी। इसके साथ पुलिस कर्मियों से सुरक्षा का वचन लिया। यहां चौकी इंचार्ज अवनीश वर्मा व दरोगा अंकित सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed