फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Missing teenager murdered, two arrested

ऑटो समेत लापता किशोर की हत्या, दो गिरफ्तार

Sun, 08 Aug 2021 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Missing teenager murdered, two arrested
कानपुर देहात। ऑटो समेत गुरुवार को लापता हुए रूरा निवासी किशोर की बाढ़ापुर के दूसरे चालक ने नाबालिग भाई संग मिलकर गमछे से गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को हाईवे पर स्थित पुलिया में छिपा दिया।
विज्ञापन

ऑटो एजेंसी के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी ऑटो चालक को जेल भेजा गया। वहीं उसके नाबालिग भाई को बाल सुधार गृह भेजा गया है। आरोपी ने नया आटो लूटने के लिए किशोर की हत्या करने की बात कबूल की।
विज्ञापन

रूरा के शिवाजी नगर निवासी अनिल कुमार श्रीवास्तव कपड़े की फेरी लगाते हैं। 20 जुलाई को उन्होंने अकबरपुर में माती रोड स्थित एजेंसी से ऑटो खरीदा था। चालक न मिलने से छोटा बेटा देवेश कुमार (16) ऑटो चला रहा था। एजेंसी से कई बार फोन आने पर गुरुवार को वह पंजीकरण कराने के लिए अकबरपुर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां उसे सिकंदरा के कलेनापुर निवासी व मौजूदा समय में ननिहाल बाढ़ापुर, अकबरपुर में रहने वाला ऑटो चालक संगम द्विवेदी मिल गया। यहां से ऑटो एजेंसी संचालक ने देवेश कुमार को एआरटीओ कार्यालय भेजा। हालांकि वह एआरटीओ कार्यालय नहीं पहुंचा। घर भी न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश की पर उसका कुछ पता नहीं चला।
इस पर उसके बड़े भाई रामजी की तहरीर पर शनिवार को अकबरपुर कोतवाली में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई। छानबीन में जुटी पुलिस ने ऑटो एजेंसी से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संगम से पूछताछ की। इस दौरान उसने नया ऑटो लूटने के लिए नाबालिग छोटे भाई के साथ मिलकर देवेश की हत्या करने की बात कबूली।
पुलिस ने मामले में नाबालिग आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर सेंगुर नदी के पास पुलिया में छिपाया शव बरामद हो गया। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि ऑटो कलेनापुर स्थिति आरोपी के घर के बाहर से बरामद कर लिया गया।
बुकिंग का लालच देकर संगम ले गया था साथ
पूछताछ में आरोपी संगम ने पुलिस को बताया कि मामा ट्रक चालक है। हर रोज ऑटो का भाड़ा मामा वसूल करता था। ऑटो पुराना होने से कमाई कम होती थी। शाम को कम भाड़ा आने पर मामा नाराज होता था। इससे उसने नया ऑटो लूटने का प्लान बनाया। नाबालिग ऑटो चालक देवेश से वह पहले मिल चुका था। गुरुवार को ऑटो एजेंसी में वह देवेश के साथ गया था।
वहां देवेश ने एजेंसी संचालक को उसे ही ऑटो का चालक बताया था। इसके बाद अकबरपुर में ओवर ब्रिज चौराहे पर पुलिस का डर दिखाकर संगम ही ऑटो चलाने लगा। एआरटीओ कार्यालय के ठीक पहले ऑटो रोककर रसधान की बुकिंग के बहाने कलेनापुर ले गया।
वहां से नाबालिग छोटे भाई को संग लिया फिर लौटते समय सेंगुर नदी किनारे ले जाकर गमछे से गला कस कर देवेश की हत्या कर दी। उसका मोबाइल व चप्पल नदी में फेंक दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसे जाने और दम घुटने से मौत होना पाया गया है। (संवाद)
आखिरी बार ममेरे भाई से हुई थी बात
देवेश की गुरुवार को दोपहर बाद 3:20 बजे ममेरे भाई गौरव सक्सेना से बात हुई थी। उसने रसधान के लिए छह सौ रुपये की बुकिंग मिलने की बात उससे कही थी। करीब एक घंटे बाद देवेश ऑटो लेकर रसधान पहुंचा। इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की थी। कोतवाली के दरोगा मंजीत दयाल सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम को ही देवेश की गला कसकर हत्या कर दी गई। (संवाद)
ऑटो का चालान होने से डरा था देवेश
देवेश के नाबालिग होने और ऑटो चलाते पकड़े जाने पर मंगलवार को अकबरपुर में चालान हो गया था। इसको लेकर वह डरा हुआ था। दोबारा चालान न हो इसके लिए वह संगम को लेकर माती रोड पर ऑटो एजेंसी में गया था। (संवाद)
दो दिन में छह सौ किमी चलाई लूटी ऑटो
नाबालिग की हत्या कर लूटी गई ऑटो दो दिन में छह सौ किमी चलाई गई। मृतक के भाई रामजी ने बताया कि गुरुवार को ऑटो का मीटर 1300 किमी पर था। केवल सौ प्वाइंट सीएनजी थी। शनिवार को ऑटो बरामद हुई तो मीटर 1900 पर मिला।

दो दिनों में छह सौ किमी ऑटो चलाया गया है। इससे साफ है कि कई जगह पर सीएनजी या फिर पेट्रोल भरवाया गया है। रामजी ने भाई की हत्या व लूट की घटना में अन्य आरोपियों के शामिल होने की शंका जताई। पुलिस फिलहाल इससे इनकार कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed