{"_id":"66e69fe2c5eb3ac74a0d89c4","slug":"missing-student-murdered-and-her-body-thrown-away-misdeed-suspected-hit-on-head-with-brick-2024-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: लापता छात्रा की हत्या कर फेंका शव, दुष्कर्म की आशंका…सिर पर ईंट से वारकर मारा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: लापता छात्रा की हत्या कर फेंका शव, दुष्कर्म की आशंका…सिर पर ईंट से वारकर मारा, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 15 Sep 2024 02:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:26 PM IST
सार
Fatehpur News: बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में लापता छात्रा का शव बाग में मिलने से हड़कंप मच गया। दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। एएसपी के मुताबिक सिर में ईंट से हमला कर हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल की जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र से लापता 13 वर्षीय किशोरी का जाफराबाद बाईपास के पास बाग से रक्तरंजित शव पड़ा मिला है। एएसपी व फील्ड यूनिट की टीम जांच को पहुंची है। दुष्कर्म के बाद हत्या की शंका जताई जा रही है। कस्बे की रहने वाली किशोरी शनिवार की शाम करीब चार बजे घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकली थी।
विज्ञापन
काफी देर बीत जाने के बाद जब परिजनों ने कोचिंग में पता किया, तो मालूम हुआ किशोरी कोचिंग पहुंची ही नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने तलाश चालू की। कोई पता न लगने पर रात आठ बजे हेल्पलाइन नंबर 1090 पर सूचना दी गई। इसके बाद कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी हुई। देर रात 11 बजे किशोरी की मां की तहरीर पर लापता होने का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
देर रात तक पुलिस की टीम खोजबीन करती रही। वहीं, करीब रात दो के बाद तक किशोरी के परिजन और मोहल्ले के लोग भी खोजबीन में जुटे रहे। इधर, बाईपास पर सुबह ग्रामीणों ने किशोरी का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। जांच-पड़ताल के दौरान घटनास्थल से करीब 150 मीटर की दूरी पर एक पुलिया के पास काफी मात्रा में खून पाया गया।
विज्ञापन
घटनास्थल से दूर स्थित होटल की चर्चा
घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित एक होटल घटना के बाद से चर्चाओं में है। बीते कई महीनों से यह होटल अराजकता का अड्डा बना हुआ है। इसकी इन दिनों कस्बे में खूब चर्चा रहती है। एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा ,सीओ वीर सिंह, कोतवाल व फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर जांच शुरू की है। खुलासे के लिए सर्विलांस, इंटेलिजेंस ब्यूरो और एसओजी टीम को लगाया गया है।