फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   missing man body found in pieces

10 दिन से था लापता, टुकड़ों में मिला शव, मचा हड़कंप

Wed, 05 Apr 2017 10:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 05 Apr 2017 10:54 PM IST
सार

-10 दिन पहले हुआ था लापता 
-ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा

विज्ञापन
missing man body found in pieces
डेमो

विस्तार

औरैया के बिधूना कस्बे के मोहल्ला तिलक नगर से 10 दिन पहले लापता हुए युवक का शव बुधवार को गांव से कुछ दूर स्थित कमलपुर नहर पुलिया के पास टुकड़ों में मिला। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद भी पुलिस की ओर से खोजबीन नहीं करने का आरोप लगा हंगामा किया।
विज्ञापन

 

इस पर एसआई को निलंबित कर दिया गया। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति है। ग्रामीणों ने हत्या की अशंका जताते हुए आरोपियों  की गिरफ्तारी की मांग की है।   

विज्ञापन

 

कस्बे के मोहल्ला तिलक नगर निवासी सौरभ (24) पुत्र सुरेंद्र सिंह 26 मार्च को अचानक  लापता हो गया था। उसके परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार सुबह सौरभ का शव बेला थाना क्षेत्र के कमलपुर पुलिया के समीप बंबा के किनारे झाड़ियों में कई टुकड़ों में कटा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इस दौरान सौरभ के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस सक्रिय होती तो सौरभ को बचाया जा सकता है।

 

उन्होंने हत्या के बाद शव को काट कर फेंकने की बात कही। एएसपी पंकज ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की तो वे पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का आक्रोश देख उन्होंने एसआई सतेंद्र सिंह को लापरवाही के आरोप में निलंबित करने की बात कही, जब जाकर ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  एएसपी ने बताया कि देर शाम एसआई को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed