{"_id":"659e7943b9ab4438bb06ce45","slug":"missing-girl-student-s-mother-got-a-call-said-bike-rider-kidnapped-her-report-registered-on-familys-complain-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: लापता छात्रा का मां को आया फोन, बोली- बाइक सवार अगवा कर ले गए, परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: लापता छात्रा का मां को आया फोन, बोली- बाइक सवार अगवा कर ले गए, परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
Wed, 10 Jan 2024 04:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 10 Jan 2024 04:33 PM IST
सार
Fatehpur News: औंग थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्रा अचानक गायब हो गई थी। उसने मां को फोन कर कहा कि मां, बाइक सवार अगवा कर ले गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा मंगलवार को लापता हो गई। उसने किसी के मोबाइल से मां को फोन किया और बोली की बाइक सवार अपहरण कर ले गए हैं। परिजनों ने खोजबीन के बाद थाने में तहरीर दी है। छात्रा औंग के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं की छात्रा है।
विज्ञापन
वह मंगलवार को कालेज नहीं गई थी। पिता ने बताया कि वह दोपहर को घर से औंग कस्बा किताब, फाइल खरीदने गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। बेटी का दोपहर 12 बजे पत्नी के मोबाइल पर काल आया। उसने पत्नी को फोन पर बताया कि उसे बाइक सवार अगवा कर ले गए। यह सुनकर परिवार के होश उड़ गए।
विज्ञापन
उसी नंबर पर संपर्क किया। मोबाइल नंबर बंद बताने लगा। पिता ने अनहोनी होने की आशंका पर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस की जांच में मोबाइल नंबर गांव के ही रहने वाले एक युवक का निकला है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है। युवक भी घर से गायब है। प्रभारी निरीक्षक विद्या यादव ने बताया कि हल्का दरोगा को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन