फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Missing child, dead body found buried in the ground in kanpur dehat

यूपी: लापता बालक की हत्या, जमीन में गाड़ा शव, कुकर्म की भी आशंका

Wed, 25 Dec 2019 03:47 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Dec 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
Missing child, dead body found buried in the ground in kanpur dehat
लापता बालक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में शिवली कोतवाली के इंदिरा नगर गांव से लापता छह वर्षीय बालक की हत्या कर दी गई है। उसका शव गांव से दो किलो मीटर दूर गड्ढे में दफन मिला। कुत्तेे गड्ढे से मिट्टी खोदकर शव को बाहर खींचने की कोशिश रहे थे। ग्रामीणों ने यह देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मिट्टी हटवा कर शव बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


बालक के माता-पिता ने कपड़ों से उसकी पहचान की। गड्ढे के बाहर खून लगा हुआ बालक का अंडरवियर और चप्पल पड़ी मिली। बालक से कुकर्म की आशंका भी जताई गई है। हरिहर नाथ यादव का बेटा आनंद उर्फ सचिन (6) 21 नवंबर को लापता हो गया था। वह पिता के साथ गांव में ही राम मूर्ति कुशवाहा के यहां तिलक समारोह में शामिल होने गया था।
विज्ञापन
Trending Videos

वहां से अकेला ही घर के लिए निकला था, लेकिन  घर नहीं पहुंचा था। वह गांव के प्राइमरी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता था। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर बच्चे की तलाश कर रही थी। मंगलवार को इंदिरानगर गांव में चर्चा हुई कि दो किलोमीटर दूर मांडा तिलयानी गांव के ऊसर में एक बबूल के पेड़ पास गड्ढे में शव दफन है।

उसे कुत्ते मिट्टी हटाकर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। सीओ रामशरण सिंह, कोतवाल भूपेंद्र राठी मैथा, बाघपुर, औनहा, भाऊपुर पुलिस चौकी का फोर्स लेकर पहुंचे। म्टिटी हटवाकर शव को बाहर निकाला गया। शव काफी पुराना होने की वजह से कंकाल हो गया था। कपड़ों से पिता हरिहरनाथ और चाचा संजय ने शिनाख्त आनंद उर्फ सचिन के रूप में की।

फील्ड यूनिट टीम ने साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ शुरू की है। कोतवाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शव देख बिलखने लगे परिजन
शिवली। आनंद उर्फ सचिन का शव गड्ढे से बाहर निकाले जाने के बाद मां चंदावती बेसुध हो गई। बहन प्रियंका, नेहा, भाई विक्की बिलखने लगे। भाई, बहन और मां को रोते देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।

ढाबे ही खंगालती रही पुलिस
शिवली। लापता होने के बाद एसपी अनुराग वत्स ने पुलिस को आनंद उर्फ  सचिन को ढूंढने के सख्त निर्देश दिए थे। पुलिस हाईवे के ढाबों और होटलों में छानबीन कर उसकी तलाश करती रही। कई जिलों में छानबीन के बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस की जांच केवल बच्चे को अगवा कर बेचने पर ही केंद्रित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed