फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Miss and Mrs rupantran

शिवानी मिस और प्रीती मिसेज रूपांतरण बनीं

Tue, 24 Mar 2015 02:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 24 Mar 2015 02:59 AM IST
विज्ञापन
Miss and Mrs rupantran
‘अमर उजाला’ के ‘रूपांतरण क्लब’ की ओर से सोमवार को मोतीझील स्थित लॉन-3 में ‘ब्यूटी वर्कशाप’ संग ‘मिस एंड मिसेज रूपांतरण कांटेस्ट’ का आयोजन किया गया। लॉन में चल रहे अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान हुए इस कांटेस्ट में तीन राउंड के बाद शिवानी मिस और प्रीती कौर मिसेज रूपांतरण चुनी गईं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अमर उजाला के जीएम संजय पचौरी और वर्कशाप संयोजक अनीता अवस्थी ने विजेताओं को सैशे और क्राउन पहना कर बुके व गिफ्ट भेंट किए। इस कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह देखने लायक था। इसमें रूपांतरण क्लब की सदस्यों के अलावा शहर की कई आम महिलाओं ने भी हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ ‘ब्यूटी वर्कशाप’ से हुआ। इसमें अनीता अवस्थी ने महिलाओं को महारानी, सेमी लहंगा और बंगाली स्टाइल में डिजाइनर साड़ी पहनने के टिप्स दिए। इसके बाद उन्होंने बेस मेकअप और मेकओवर करके दिखाया। अगली कड़ी में ‘मिस एंड मिसेज रूपांतरण कांटेस्ट’ का आगाज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें मिसेज रूपांतरण में 34 और मिस रूपांतरण में 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सबसे पहले ‘इंट्रो’ राउंड हुआ। इसमें प्रतिभागियों ने रैंप पर अपना परिचय दिया। दूसरा राउंड ‘रैंप वॉक’ था।

इसमें फर्स्ट राउंड से मिसेज रूपांतरण के लिए प्रीती कौर, सागरिका गुप्ता, रश्मी गुप्ता, पुष्पा जायसवाल, अनीता गुप्ता, जेसी सिंह, नैना चौहान, मंजू आनंद, किरन जायसवाल और शीतू भाटिया (कुल 10)को चुना गया। मिस रूपांतरण के लिए महरोज अनवर, शिवानी, कनक मिश्रा, श्वेता वर्मा और सोनालिका श्रीवास्तव (कुल 05) का चयन हुआ।

सभी प्रतिभागियों में रैंप वॉक के जरिए तीसरे व अंतिम राउंड के लिए दोनों कैटेगरी में तीन-तीन प्रतिभागियों का चयन किया गया। तीसरा राउंड सवालों का था। मिस रूपांतरण में यह मुकाबला महरोज, शिवानी और सोनालिका के बीच रहा। जिसमें शिवानी मिस रूपांतरण रहीं।

तीनों प्रतिभागियों में ‘महिलाओं के कपड़ों पर होने वाले कमेंट’ के विषय में बेहतरीन जवाब दिया था। इस कांटेस्ट में महरोज फर्स्ट और सोनालिका सेकेंड रनर अप रहीं। उधर, मिसेज रूपांतरण के तीसरे राउंड में प्रीती कौर, नैना और रश्मी को चुना गया।


इनसे ‘बेटी बचाओ’ के विषय में सवाल किया गया था। कांटेस्ट में प्रीती मिसेज रूपांतरण बनीं। नैना फर्स्ट व रश्मी सेकेंड रनर अप रहीं। उधर, कार्यक्रम के दौरान एंकर बॉबी खान महिलाओं को आकर्षक गिफ्ट और पुरस्कार दिए। छोटी सी बच्ची दर्शिका ने इंकलाब जिंदाबाद का  उद्घोष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed