{"_id":"6a64ef88bace0b345508afd5","slug":"misdeeds-with-teenager-police-arrest-accused-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Sat, 25 Jul 2026 10:48 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 25 Jul 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बारासिरोही निवासी महिला ने कल्याणपुर थाने में तहरीर दी थी l उनका आरोप था कि इलाके में किराये के मकान में रहने वाला कन्नाैज के छिबरामऊ निवासी राहुल श्रीवास्तव अक्सर उनकी 16 वर्षीय बेटी से अक्सर छेड़खानी करता था। 22 जुलाई को 11 बजे उनकी नाबालिग बेटी घर में अकेली थी।
विज्ञापन
इसका फायदा उठाते हुए राहुल उनके घर में घुस गया और उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उनके लौटने पर बेटी ने उन्हें आपबीती बताई। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंच आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी राहुल श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन