{"_id":"6112b5ee8ebc3e7c7936cfed","slug":"misdeed-with-teenager-in-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: किशोरी से फेसबुक पर की दोस्ती, होटल में दो लोगों ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत: किशोरी से फेसबुक पर की दोस्ती, होटल में दो लोगों ने किया दुष्कर्म
Tue, 10 Aug 2021 10:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:53 PM IST
सार
परिजनों ने कल्याणपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के कल्याणपुर में ऑटो चालक ने पहले किशोरी से फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद उसे पिकनिक के बहाने लखनऊ के एक होटल में ले जाकर अपने दोस्त संग दुष्कर्म किया। किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से छूट कर घर आई पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई।
परिजनों ने कल्याणपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। इलाके में रहने वाली किशोरी की करीब दो साल पहले रावतपुर गांव निवासी ऑटो चालक मोहित तिवारी से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी।
मोहित ने इस बात की जानकारी अपने ऑटो चालक दोस्त आवास विकास तीन निवासी अंकित यादव को दी। अंकित ने भी किशोरी से बातचीत शुरू कर दी। दोनों कई दिनों से किशोरी से कहीं बाहर चलने का दबाव बना रहे थे, लेकिन वह हर बार इनकार कर देती थी।
विज्ञापन
सोमवार को दोनों ने किशोरी को पिकनिक पर ले जाने का प्लान बनाया। इसके बाद उसे अपने साथ लखनऊ के एक होटल में ले गए। किशोरी ने पुलिस को बताया कि होटल के कमरे में आरोपियों ने कई तरह की चीजें खाने को मंगवाई थीं, जिन्हें खाने के बाद वह बेहोश होने लगी।
इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर वह किसी तरह आरोपियों को चकमा देकर भाग निकली। थाना प्रभारी वीर सिंह ने बताया कि परिजन की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।