{"_id":"5d01229fbdec22074e014e72","slug":"misdeed-with-six-month-old-child-in-jalaun-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"6 महीने की बच्ची से दुष्कर्म, जूतों से पीटने के बाद सब चीख चीखकर कह रहे थे-साहब इसको फांसी पर लटकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 महीने की बच्ची से दुष्कर्म, जूतों से पीटने के बाद सब चीख चीखकर कह रहे थे-साहब इसको फांसी पर लटकाना
Wed, 12 Jun 2019 11:58 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
यूपी के जालौन-उरई जिले में दरिंदे ने एक गांव में 6 महीने की दुधमुंही बच्ची को खिलाने के बहाने घर से बाहर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिलाओं ने जब बच्ची को झाड़ियों में लहूलुहान हालत में पाया तो आरोपी युवक की जूतों से जमकर पिटाई की और उसे कमरे में बंदकर पुलिस को मामले की जानकारी दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को उसकी मां के साथ मेडिकल के लिए भेजा और आरोपी को हिरासत में लिया। अपर पुलिस अधीक्षक एके सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।
जिला अस्पताल में बच्ची की मां चेहरे को घूंघट से भले ढके थी लेकिन छाती से कलेजे के टुकड़े को चिपकाने के बाद उसकी आंखों से गिरने वाली आंसुओं की धार सभी को नजर आ रही थी। अस्पताल में मौजूद महिलाएं मां को देख अपनी आंखों के आंसू पोछती नजर आई। सभी की जुबान से सिर्फ यही निकल रहा था क्या बिगाड़ा था इस मासूम ने जो दरिंदे ने इतनी तकलीफ दी।

महिलाएं बच्ची की हालत देख बार बार आरोपी को पीटने के लिए बढ़ रही थी
दूसरी ओर अलीगढ़, हमीरपुर और फिर जनपद के कुठौंद की घटना के बाद जैसे ही ग्रामीणों को अपने ही गांव में बच्ची के साथ हैवानियत की बात पता चली तो भारी भीड़ कैंटीन संचालक पिता के घर की ओर चल पड़ी। भीड़ के तेवर देख पुलिस ने तत्काल ही आरोपी को सुरक्षा घेरे में थाने पहुंचाया। घर की महिलाएं भी बच्ची की हालत देख बार बार आरोपी को पीटने के लिए बढ़ रही थी, लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक न चल पाई।
घर की महिलाएं चीख चीख कर कह रहीं थीं, साहब इसको फांसी पर लटका देना। घर पर मौजूद बच्ची के नाते रिश्तेदार महिलाओं का कहना था कि गनीमत थी कि बरात अभी लौटी नहीं है, यदि घरवाले होते तो निश्चित ही जान ले लेते। आरोपी के थाने जाने और बच्ची को मेडिकल के लिए भेजे जाने के बाद भी सैकड़ों की भीड़ वहां डटी रही। भीड़ कई बार थाने तक गई लेकिन वहां भारी फोर्स तैनात देख बाहर ही खड़ी रही।
दरिंदे ने मासूम बच्ची के साथ निर्दयता की पराकाष्ठा पार कर दी
हर एक आंख में आरोपी दिनेश के प्रति आक्रोश नजर आ रहा था। घटना को लेकर परिवार में शादी की खुशियां भी गम और गुस्से में तब्दील हो गई थी। दुल्हन भी खामोशी से विदा होकर आ गई। लौटे बरातियों को जैसे ही घटना पता लगी तो वह भी आरोपी की तलाश में कई बार थाने तक गए।
परिजनों ने बताया कि दिनेश उसका दूर की रिश्तेदारी में चाचा लगता है। आरोपी दिनेश कैंटीन संचालक के चाचा का लड़का है। संचालक के भाई के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए ही वह हमीरपुर से यहां आया था।
मेडिकल टीम के सूत्रों की मानें तो दरिंदे ने मासूम बच्ची के साथ निर्दयता की पराकाष्ठा पार कर दी। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए आरोपी के साथ बच्ची के अंडर गारमेंट भी कब्जे में लिए हैं। सूत्रों का कहना है कि आरोपी के सीमेंस की भी जांच कराई जाएगी।