{"_id":"63668775b3112a228a0570ca","slug":"misdeed-with-seven-year-old-girl-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत की हदें पार: औरैया में सात साल की मासूम से पड़ोसी किशोर ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत की हदें पार: औरैया में सात साल की मासूम से पड़ोसी किशोर ने किया दुष्कर्म
Sat, 05 Nov 2022 09:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 05 Nov 2022 09:29 PM IST
सार
औरैया में मासूम से दरिंदगी का मामला सामने आया है। पड़ोसी किशोर ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के औरैया जिले में सहायल थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की मासूम से पड़ोसी किशोर ने दुष्कर्म किया। मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित के पिता ने बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे वह पत्नी के साथ दवा लेने अस्पताल गए थे।
विज्ञापन
घर पर बेटी अकेली थी। जब वह लौट कर आए तो बेटी बेसुध पड़ी मिली। बताया कि पड़ोस में रहने वाला 10 वर्षीय बालक घर में घुस आया और उसके साथ गलत काम किया। मासूम का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि घटना की हकीकत का पता लगाया जा रहा है। पीड़िता के बयान और तहरीर के आधार पर आरोपी बालक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी किशोर न्यायालय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल संरक्षण गृह भेजा जाएगा।
विज्ञापन