फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with Russian woman in Kanpur, Jail the accused

कानपुर: रूसी महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले कर्नल को जेल, दोस्त की पत्नी से की थी हैवानियत

Wed, 16 Dec 2020 10:10 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Dec 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
misdeed with Russian woman in Kanpur, Jail the accused
आरोपी कर्नल नीरज गहलोत - फोटो : amar ujala
कानपुर में रूसी महिला के साथ कैंट स्थित अपने सरकारी आवास में दुष्कर्म करने वाले आरोपी कर्नल नीरज गहलोत को बुधवार को जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में मेडिकल रिपोर्ट, गवाह और साक्ष्यों को पेश किया।
विज्ञापन


इनके आधार पर कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया। 10 दिसंबर की रात लखनऊ का एक कारोबारी अपने परिवार के साथ कानपुर आया था। अपने कर्नल मित्र नीरज गहलोत के सरकारी आवास पर डिनर करने गया था। कर्नल ने शराब में नशीला पदार्थ पिलाकर व्यापारी को बेहोश कर दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद उसकी रूसी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया था। कैंट थाने में पीड़िता ने 12 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी कर्नल को मंगलवार शाम को सीओडी (सेंट्रल आर्डनेंस डिपो) से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आरोपी कर्नल मूलरूप से हरियाणा के झझर जिले का रहने वाला है। लखनऊ और प्रयागराज में भी घर हैं। दोनों शहरों में परिवार वाले रहते हैं। 

कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, अस्थायी जेल पहुंचा कर्नल
कैंट एसओ आदेश चंद्र ने बताया कि बुधवार को आरोपी की कोरोना जांच कराई गई। एंटीजन जांच निगेटिव आई। आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। तब तक उसे चौबेपुर स्थित अस्थायी जेल में भेजा गया है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जिला कारागार में शिफ्ट किया जाएगा। 


सुबूत पर्याप्त, अंजाम तक पहुंचेगा केस
अधिवक्ता संदीप शुक्ला ने बताया कि केस में कई अहम साक्ष्य हैं। आरोपी और पीड़ित की लोकेशन एक है। पीड़िता के बयान आरोपी के खिलाफ हैं। पीड़िता का पति व बेटा चश्मदीद गवाह है। इसके अलावा अगर डीएनए जांच मैच कर जाता है तो केस बहुत मजबूत हो जाएगा। अधिवक्ता के मुताबिक ये सुबूत ऐसे हैं, जो आरोपी को सजा दिलाने में पत्थर की लकीर साबित होेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed