फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   misdeed with Innocent child in hardoi up

हरदोई: बिस्कुट दिलाने के बहाने मासूम बच्ची से दुष्कर्म, परिजनों के पहुंचने पर इस हाल में छोड़कर भागा आरोपी

Thu, 05 Nov 2020 07:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 05 Nov 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
misdeed with Innocent child in hardoi up
सांकेतिक तस्वीर
हरदोई जिले में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने तीन वर्षीय मासूम बच्ची को बिस्कुट दिलाने के बहाने ले जाकर बाग में दुष्कर्म किया। बच्ची को खोजते हुए जब परिजन व ग्रामीण बाग में पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बच्ची बुधवार की देर शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी अशोक कुमार (25) बच्ची को गोद में उठाकर चला गया।
विज्ञापन


रास्ते में बच्ची की चचेरी बहन मिली तो अशोक ने उसे बिस्कुट दिलाने के लिए ले जाने की बात कही। काफी देर बाद भी जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया। इसी दौरान बच्ची की चचेरी बहन ने परिजनों को सारी बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन जब बाग पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग निकला। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। बेनीगंज कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed