सपा नेता पर लगा दुष्कर्म का आरोप, मदद के लिए पीड़िता ने खटखटाया भाजपा नेता का दरवाजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायक ने कानपुर के अपर पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर तत्काल मामले की जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को कहा है। महिला ने कानपुर के किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी एवं राष्ट्रीय महिला आयोग भारत सरकार को प्रार्थना पत्र लिखकर शिकायत की है।
प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 30 जनवरी की रात मकान में सो रही थी तभी थाना क्षेत्र निवासी सपा नेता अपने साथियों के साथ असलहों से लैस होकर घर पर चढ़ आए। राइफल व रिवॉल्वर लगाकर उसके व पुत्री से दुष्कर्म किया। धमकी देते हुए कहा कि अगर चिल्लाई तो जान से मार देगें। जाते समय चिल्लाने लगी तो फायरिंग करते हुए अपनी गाड़ी से भाग गए।
सूचना पर पहुंची यूपी 100 नम्बर पुलिस उसे थाने ले गई और प्रार्थना पत्र लिया। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। महिला ने बताया कि ये लोग आए दिन उसे व पति को जान से मारने की धमकी देते है और कभी भी परिवार की हत्या करा सकते हैं। उधर महिला ने धमकी दी है कि अगर उसे न्याय न मिला है तो वह पुत्री व परिवार सहित आत्महत्या के लिए विवश होगी।घटना के संबंध में प्रभारी थाना निरीक्षक बलिराज शाही ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।