फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed victim threatens suicide for not taking action in kanpur

कानपुर: कार्रवाई न होने पर दुष्कर्म पीड़िता एसएसपी दफ्तर में धरने पर बैठी, खुदकुशी की दी धमकी

Mon, 19 Aug 2019 07:27 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Aug 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
misdeed victim threatens suicide for not taking action in kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर के चौबेपुर के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर सोमवार को एसएसपी दफ्तर में धरने पर बैठ खुदकुशी करने की धमकी दी। जानकारी होने पर एसएसपी ने एसपी ग्रामीण को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों के आश्वासन पर पीड़िता ने धरना खत्म किया। इधर आलाधिकारियों ने चौबेपुर थानेदार और जांच अधिकारी को जमकर फटाकरा। 
विज्ञापन


चार अप्रैल को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। पीड़िता का आरोप है कि दुष्कर्म आरोपी अजय कुमार काफी दिनों तक घर पर ही मौजूद था लेकिन चौबेपुर पुलिस ने जानबूझकर उस पर कार्रवाई नहीं की। फिर वह भाग निकला। घटना के पांच महीने बीतने के बाद भी आरोपी गिरफ्त से दूर है। कार्रवाई न होने पर पीड़िता सोमवार करीब बारह बजे एसएसपी दफ्तार पहुंची।
विज्ञापन

कार्यालय में प्रार्थना पत्र देने के कुछ देर बाद ही वह वहां पर धरने पर बैठ गई। तब तक एसएसपी अनंत देव वहां से निकल चुके थे। पीड़िता का कहना था कि यदि आरोपी की गिरफ्तारी न हुई तो वह खुदकुशी कर लेगी।  जानकारी होने पर उन्होंने तुरंत एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह का फोन कर पीड़िता से मिलने को कहा। उसके बाद पीड़िता से मिलकर उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। तब वह वापस लौटी। एसपी ग्रामीण ने भी तुरंत थानेदार को जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

एफआईआर में भी किया था खेल
गांव निवासी अजय कुमार ने 30 मार्च को पड़ोसी युवती के साथ दुष्कर्म किया था। हैरानी की बात ये है कि चार अप्रैल को पुलिस ने केवल छेड़छाड़ व मारपीट की धारा में एफआईआर दर्ज की। जब कोर्ट में पीड़िता के बयान हुए तो उसने दुष्कर्म की घटना बताई। तब कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए धारा बढ़ाने का आदेश दिया था। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed