फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed victim's uncle's court hearing yesterday in unnao

उन्नाव कांड: दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की पेशी आज, तिहाड़ जेल से लाया जाएगा सत्र न्यायालय

Tue, 24 Sep 2019 02:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 24 Sep 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
misdeed victim's uncle's court hearing yesterday in unnao
भारी सुरक्षा के बीच उन्नाव कोर्ट पहुंचेगा दुष्कर्म पीड़िता का चाचा - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव विधायक कुलदीप सिंह सेंगर दुष्कर्म कांड में तिहाड़ जेल में बंद दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की जिले की अलग-अलग कोर्ट में चल रहे पांच मुकदमों में आज सुनवाई होगी। मंगलवार को दुष्कर्म पीड़िता के चाचा को तिहाड़ जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट लाया जा सकता है।
विज्ञापन


यहां न आने पर वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई होगी। जेएम न्यायालय में चल रहे ट्रेन में लूट व आर्म्स एक्ट के मुकदमों में पिछली पेशी में सुनवाई पूरी होने के साथ फैसला सुरक्षित किया गया था। अब निर्णय सुनाया जाएगा।  
विज्ञापन


दुष्कर्म पीड़िता के चाचा पर दर्ज मुकदमों में ट्रेन लूट व आर्म्स एक्ट के मुकदमे के साथ सीबीआई के प्रमुख गवाह की मौत के बाद पोस्टमार्टम कराने के मामले में मृतक के भाई की गवाही पिछली पेशी में पूरी कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मुकदमों में मंगलवार को निर्णय सुनाया जाएगा। इसके अलावा सफेदा प्रकरण में गवाही व जमानत प्रार्थनापत्र पर सुनवाई होगी। अधिवक्ता अजेंद्र अवस्थी ने बताया कि आरोपी चाचा को तिहाड़ जेल से जिला सत्र न्यायालय लाया जाएगा। किसी कारण न आ पाने की स्थिति में वीडियो कांफ्रें सिंग से पेशी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed