फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Misdeed victim father commits suicide, two suspended including station in-charge

UP: पुलिस प्रताड़ना से तंग दुष्कर्म पीड़िता के पिता की आत्महत्या मामले में थाना प्रभारी व हल्का इंचार्ज निलंबित

Tue, 06 Jun 2023 09:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 06 Jun 2023 09:31 PM IST
सार

यूपी के जालौन जिले में पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने आत्महत्या कर ली थी। मामले में थाना प्रभारी व हल्का इंजार्च को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Misdeed victim father commits suicide, two suspended including station in-charge
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जालौन जिले में दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने पुलिसिया कार्रवाई से तंग होकर सोमवार की सुबह घर के कमरे में लगे हुक से फंदा लगाकर जान देने के मामले में एसपी ईरज राजा ने मंगलवार को थाना प्रभारी व हल्का इंजार्च को निलंबित कर दिया साथ ही विभागीय जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि एट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 40 वर्षीय युवक पत्नी के साथ पंजाब में रहता था। जबकि उसकी नाबालिग पुत्री दादी के साथ घर पर रह रही थी। 28 मार्च को गांव में एक समारोह में कोटरा थाना क्षेत्र के घुरट गांव निवासी लक्ष्मी देवी उसे अपने साथ ले गई, जहां पहले से मौजूद उरई कोतवाली क्षेत्र के वेदिका गेस्ट हाउस के पास निवासी गोलू उर्फ मानवेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोप था कि जब लक्ष्मी का पति देवेंद्र किशोरी को छोड़ने घर आया तो उसने रास्ते में किशोरी को धमकाया था जिससे उसने किसी को भी यह बात नहीं बताई, जिससे किशोरी गर्भवती हो गई थी।
विज्ञापन


जानकारी पर लक्ष्मी ने उसे सभी को बताने की धमकी दी थी। जब पीड़िता का पिता 30 मई को परिवार सहित घर लौटा था तो उसने पूरी बात माता पिता को बताई थी। जिस पर 31 मई को किशोरी के साथ माता पिता थाने पहुंचे लेकिन उनकी थाने में नहीं सुनी गई थी। उल्टा पुलिस ने पीड़ित से समझौते का दबाव बनाया था। इसके बाद वह दो जून को परिवार सहित एसपी से मिले थे। तब कहीं जाकर मामला मुख्य आरोपी गोलू उर्फ मानवेंद्र , लक्ष्मी व उसके पति देवेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म पॉक्सो एक्ट की धाराओं सहित मामला दर्ज किया था, परिजनों ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार उसे परेशान कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पीड़ितों ने इस मामले को लेकर सीएम पोर्टल पर भी ट्वीट किया था। सोमवार को भी थाना प्रभारी ने उसे थाने में बुलाया और समझौते का दबाव बनाया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे धमकाते हुए किसी मुकदमें में फंसाने की बात कही थी। जिससे परेशान होकर उसने सोमवार की सुबह जान दे दी थी। इसके बाद मामला तूल पकड़ता देख एसपी ने चौबीस घंटे में कोंच सीओ शैलेंद्र कुमार वाजपेयी को जांच आख्या देने की बात कही थी। जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर एसपी डॉ. ईरज राजा ने थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप गौतम व हल्का इंचार्ज अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

परिजन बोले सीओ के सामने बदलवा दी गई तहरीर
परिजनों ने बताया कि जब एसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए तो पीड़ित परिवार सहित थाने पहुंचा वहां सीओ कोंच शैलेंद्र वाजपेई पहले से मौजूद थे। आरोप है कि उनके सामने ही थाना प्रभारी व हल्का इंचार्ज ने तहरीर बदल देने की बात कही। जिस पर उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्होंने आगे झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कही। परिजनों का कहना है कि सीओ पूरी बात को सुनते रहे लेकिन उन्होंने अधीनस्थों से कुछ नहीं कहा। जिससे परिजनों को तहरीर बदलनी पड़ी। इसके बाद पीड़ित के पिता को परेशान किया जाने लगा। जिससे आहत होकर उसने जान दे दी। उन्होंने कहा कि अगर गहनता से जांच कराई जाए तो कई लोग इसमें दोषी होंगे।

 

परिजनों से बोले सदर विधायक, हम आपके साथ
सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा मंगलवार को परिजनों से मिले और पूरी सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार व हम लोग आपके साथ हैं। इस घटनाक्रम में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

सपा जिलाध्यक्ष भी पहुंचे पीड़ित के घर
सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर भी मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ पीड़िता के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रशासन दोषियों पर कार्रवाई करते हुए पीड़ित की मदद करे।

अखिलेश ने कसा तंज
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए दुष्कर्म के मामले में एट पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने व परेशान करने से आहत होकर जान देने के मामले में भाजपा सरकार को घेरते हुए प्रदेश को जंगलराज बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed