फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Misdeed  of seven year old girl in Chitrakoot, young man had lured the innocent girl away, arrested

Chitrakoot: सात साल की बालिका के साथ दुष्कर्म, मासूम को बहला फुसलाकर ले गया था युवक, गिरफ्तार

Tue, 05 Dec 2023 04:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 05 Dec 2023 04:59 PM IST
सार

Chitrakoot Crime: प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर पाक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया हैं और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं।

विज्ञापन
Misdeed  of seven year old girl in Chitrakoot, young man had lured the innocent girl away, arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चित्रकूट जिले में राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक मासूम बच्ची के साथ एक दरिंदे ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के नजदीक ही गांव में एक दरिंदा सात वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर सोमवार की रात खेतों की तरफ ले गया। यहां हवस का शिकार बनाते हुए मासूम को लहूलुहान कर दिया। साथ ही घर में न बताने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

मासूम बच्ची ने रो-रोकर मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता मासूम बच्ची को लेकर थाने पहुंची और नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह मय फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे और सोनू (19) को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर पाक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया हैं और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed