फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed of minor: Teenager had come to watch TV at accused's house, report on retired inspector, arrested

नाबालिग से दुष्कर्म: आरोपी के घर टीवी देखने आई थी किशोरी, रिटायर्ड इंस्पेक्टर पर रिपोर्ट, गिरफ्तार

Tue, 10 Aug 2021 01:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 10 Aug 2021 01:38 PM IST
सार

डीसीपी पूर्वी अनूप कुमार सिंह के मुताबिक मूलरूप से प्रयागराज निवासी रिटायर्ड इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी का चकेरी के एक मोहल्ले में मकान है।
 

विज्ञापन
misdeed of minor: Teenager had come to watch TV at accused's house, report on retired inspector, arrested
आरोपी रिटायर्ड इंस्पेक्टर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के चकेरी निवासी रिटायर्ड इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी पर सोमवार को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि मकान की देखरेख करने वाली महिला की 13 वर्षीय बेटी के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। महिला ने खुद रंगेहाथ कमरे में उसको पकड़ा।
विज्ञापन


पुलिस ने देर शाम मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसको कोर्ट में पेश किया जाएगा। डीसीपी पूर्वी अनूप कुमार सिंह के मुताबिक मूलरूप से प्रयागराज निवासी रिटायर्ड इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी का चकेरी के एक मोहल्ले में मकान है।
विज्ञापन


 

यहां पर उसका परिवार नहीं रहता है। एक परिवार को मकान की देखरेख के लिए रखा हुआ है। डीसीपी ने बताया कि रविवार को दिनेश इस घर पर आया। मकान में रहने वाले परिवार का बेटा और 13 वर्षीय बेटी दिनेश के कमरे में टीवी देख रहे थे। देर रात लड़का वहां से चला गया लेकिन किशोरी मां के पास नहीं पहुंची।

कुछ देर बाद जब उसकी मां वहां पहुंची और दरवाजा खोला तो देखा कि दिनेश बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। महिला ने बच्ची को उसके चुंगल से छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की। 

झांसी से हुआ था रिटायर्ड 
डीसीपी के मुताबिक दिनेश त्रिपाठी 2016 में झांसी से इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड हुआ था। बाद में उसने चकेरी में घर बनवाया। यहां पर वह अक्सर आया जाया करता है। घर की देखरेख करने वाली महिला टिफिन सर्विस का भी काम करती है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया है। पुलिस ने वादी के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। अब कोर्ट में बयान कराएगी। पीड़ित परिवार मूलरूप से महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed