फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed of IIT student ACP Mohsin had come close to her by praising her made an excuse of divorce

आईआईटी छात्रा से दुष्कर्म: तारीफों के पुल बांध करीब पहुंचा था ACP मोहसिन, गर्भवती थी पत्नी…तलाक का बनाया बहाना

Fri, 13 Dec 2024 06:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 13 Dec 2024 06:12 AM IST
सार

Kanpur News: एक दिसंबर 2024 को एसीपी की पत्नी के इंस्टाग्राम अकाउंट ने मोहसिन के बोले हर झूठ से पर्दा हटा दिया। छात्रा ने पत्नी से संपर्क किया तो पता चला कि दोनों कभी अलग ही नहीं हुए। न ही दोनों के बीच कोई विवाद था।

विज्ञापन
misdeed of IIT student ACP Mohsin had come close to her by praising her made an excuse of divorce
एसीपी मोहसिन - फोटो : amar ujala

विस्तार

शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप से घिरे एसीपी मोहसिन ने छात्रा से करीबी बढ़ाने के लिए तारीफों के पुल को अपना सहारा बनाया। पूछताछ में छात्रा ने पुलिस को बताया कि साइबर सेल और आईआईटी के सीथ्री आईहब की कार्यशाला के दौरान एसीपी ने बहाने से उसका मोबाइल नंबर ले लिया।

विज्ञापन

फिर 23 जून को कॉल कर उसकी साइबर क्राइम को लेकर तकनीकी जानकारी को लेकर जमकर तारीफों के पुल बांधे। फिर आईआईटी कानपुर में उसकी मदद से पीएचडी करने की बात कही। एक पुलिस अधिकारी से मिली तारीफ और मदद मांगने से उत्साहित छात्रा ने एसीपी की पंजीकरण प्रक्रिया में मदद की और आवश्यक दस्तावेज तैयार कराए।

विज्ञापन

एसीपी से निजी बातें भी साझा करने लगी थी
प्रवेश शुल्क जमा करने के साथ ही वॉक-इन इंटरव्यू की तैयारी में भी मदद की। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और करीबी बढ़ती चली गई। जुलाई में एडमिशन लेने के बाद दोनों के बीच बातचीत और संपर्क इतना बढ़ गया कि वह एसीपी से अपनी निजी बातें भी साझा करने लगी।

मोहसिन को ब्रेकअप के बारे में भी बताया
बकौल छात्रा, इसी दौरान ही उसने एक बार मोहसिन को हाल में हुए ब्रेकअप के बारे में बताया। इसी के बाद मोहसिन पहले से ज्यादा संपर्क में रहने लगे। शुरूआती दौर से ही खुद को अविवाहित बताने वाले मोहसिन ने इस मौके को भुनाते हुए उसके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया।

विज्ञापन

छात्रा का कई बार यौन शोषण किया
टूटे दिल को संभालने के दौरान अविवाहित पुलिस अधिकारी के शादी का प्रस्ताव पर छात्रा ने हां कर दी। इसके बाद शादी का झांसा देकर अगस्त से दिसंबर के बीच छात्रा का कई बार यौन शोषण किया। झूठ पकड़े जाने के बाद छात्रा को बदनाम करना शुरू कर दिया। इसी कोशिश ने ही छात्रा के गुस्से को ऐसा भड़काया कि उसने कल्याणपुर थाने में मोहसिन के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।

गर्भवती थी पत्नी, तलाक का बनाता रहा बहाना
एसीपी ने पहले तो खुद को अविवाहित बताया। साथ ही उनकी एक पांच साल की बेटी भी थी। हाल ही में एक ब्रेकअप के चलते डिप्रेशन के दौर से गुजरने का फायदा उठा मोहसिन उसका यौन शोषण करते रहे। झूठ पकड़ा गया तो पत्नी से तलाक की बात कह दी।

एक और झूठी कहानी गढ़ दी
यह तब था जबकि पत्नी मार्च 2024 से गर्भवती थी। उन्होंने जल्द तलाक लेकर शादी का आश्वासन दिया और शारीरिक शोषण जारी रखा। नवंबर में जब छात्रा को गर्भवती होने की बात पता चली, तो परिवार के दबाव में पत्नी से शारीरिक संबंध बनाए रखने की एक और झूठी कहानी गढ़ दी।

पत्नी के सोशल मीडिया ने मोहसिन खोली झूठ की पोल
एक दिसंबर 2024 को एसीपी की पत्नी के इंस्टाग्राम अकाउंट ने मोहसिन के बोले हर झूठ से पर्दा हटा दिया। छात्रा ने पत्नी से संपर्क किया तो पता चला कि दोनों कभी अलग ही नहीं हुए। न ही दोनों के बीच कोई विवाद था।

तस्वीरें पोस्ट करना शुरू कर दिया
छात्रा का कहना है कि उनकी पत्नी ने ये सुझाव दिया कि वह चाहे तो उनके पति के साथ रह सकती है लेकिन तलाक नहीं होगा। इसके बाद ही एसीपी की पत्नी ने पति के साथ नजदीकियों वाली तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करना शुरू कर दिया, जिसने आग में घी का काम किया।

साइबर की जानकारी होने की वजह से रखता था सुरक्षा
पुलिस सूत्र बताते हैं कि मोहसिन पीड़िता से बेहद सुरक्षित तरीके से बातचीत करता था। वह न तो कभी सीयूजी नंबर इस्तेमाल करता था और न ही अपना पर्सनल नंबर, बल्कि छात्रा से बात करने के लिए वह एक और प्राइवेट नंबर का प्रयोग करता था। छात्रा के पास जाने के दौरान वह अपने दोनों सार्वजनिक नंबर सरकारी आवास में छोड़ जाता था।

पीएचडी छात्रा ने डीसीपी साउथ को दिए कई साक्ष्य
एसीपी पर यौन शोषण का आरोप लगने के बाद डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा छात्रा से जानकारी लेने आईआईटी पहुंची। इस दौरान छात्रा ने एसीपी से संबंध के कई दस्तावेज और साक्ष्य दि। जिसमें व्हाट्एप चैटिंग और वीडियो कॉल के स्क्रीनशट, परिसर में इंट्री के साक्ष्य शामिल हैं। इसके अलावा डीसीपी ने आईआईटी कानपुर के गार्ड और कर्मचारियों से भी पूछताछ की।

गार्ड व अन्य कर्मियों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे
पुलिस इस सब को गवाह के रूप में शामिल किया है। इसके साथ ही अधिकारियों ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी मांगी है ताकि उसके आधार पर साक्ष्य जुटाकर जांच में शामिल किए जा सके। आने वाले दिनों में गार्ड व अन्य कर्मियों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।

एसीपी व उसके सहयोगियों पर आईआईटी में प्रवेश पर रोक
पूछताछ के दौरान छात्रा ने मांग की कि आरोपी एसीपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, धोखाधड़ी, जालसाजी, हेरफेर, मानहानि समेत अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाए। साथ ही निष्पक्ष और विस्तृत जांच कर एसीपी व उसके सहयोगियों पर आईआईटी कानपुर में प्रवेश पर रोक लगाने और सुरक्षा की समुचित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed