{"_id":"5d2894bb8ebc3e6ccb57d28e","slug":"misdeed-case-on-bjp-mla-kuldeep-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म मामले में परिजनों पर सुलह का दबाव बनाने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट व सीबीआई से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म मामले में परिजनों पर सुलह का दबाव बनाने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट व सीबीआई से शिकायत
Fri, 12 Jul 2019 09:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 12 Jul 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
कुलदीप सिंह सेंगर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी व उसके परिजनों ने जेल में बंद आरोपी विधायक व सह आरोपी महिला के परिजनों पर सुलह का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
एसपी कार्यालय में अधिकारियों के न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट व सीबीआई को पत्र भेजकर शिकायत की है। किशोरी व उनके परिजनों का कहना है कि वह सभी सीबीआई के गवाह हैं।
विज्ञापन
एसपी कार्यालय आए परिजनों ने बताया कि 7 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे एक कार से आरोपी विधायक व सह आरोपी महिला के परिजन व दो अज्ञात व्यक्ति आए और मुकदमों में सुलह करने की बात कही।
विज्ञापन
बोले, जेल में बंद लोगों की जमानत तो हम मंजूर करा लेंगे, लेकिन इस परिवार को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में सड़वा देंगे। परिजनों ने सुप्रीम कोर्ट व सीबीआई कार्यालय भेजे गए पत्र में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।