शरारती तत्वों ने गड्ढे में फेंकी हनुमान प्रतिमा, इलाके में तनाव का माहौल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तनाव बढ़ता देख पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर काबू में कर लिया, लेकिन माहौल शांत बनाए रखने के लिए इलाके में भारी सुरक्षाबल की तैनाती भी की गई है। ज्ञात हो अगले वर्ष यूपी विधान सभा चुनाव होंगे। इसी को लेकर कुछ शरारती तत्व मिलकर राज्य का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।
तरगांव गांव के राजू सोनकर ने बताया कि शुक्रवार रात किसी ने यह हरकत की। वहां लगे झंडे उखाड़कर कीचड़ में फेंक दिए। लोगों के हंगामे पर एसडीएम सुखवीर सिंह, एसपी (ग्रामीण) राजेश कुमार फोर्स के साथ पहुंचे और लोगों को शांत कराया। कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।