{"_id":"64044d2db02024f8ef0bb6f3","slug":"miscreants-looted-a-bag-full-of-five-lakh-rupees-from-a-liquor-contractor-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: शराब ठेकेदार से बाइक सवार बदमाशों नें कट्टा लगाकर लूटा पांच लाख रूपयों से भरा थैला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: शराब ठेकेदार से बाइक सवार बदमाशों नें कट्टा लगाकर लूटा पांच लाख रूपयों से भरा थैला
Sun, 05 Mar 2023 01:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 05 Mar 2023 01:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर के महाराजपुर में शराब ठेकेदार से बाइक सवार बदमाशों नें कट्टा लगाकर रूपयों से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। पुरवामीर निवासी प्रेमनरायन गुप्ता का तिलसहरी गांव में देशी शराब का ठेका है। रविवार सुबह लगभग ग्यारह बजे प्रेमनरायन बिक्री की रकम लगभग पांच लाख रूपये लेकर बाइक से घर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
तिलसहरी हांथीपुर लिंक रोड पर एक सुनसान स्थान पर पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर तमंचा दिखाकर उन्हें रोक लिया और रूपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। प्रेमनरायन बदहवास हालत में महाराजपुर थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष सतीश राठौर ने बताया कि शराब ठेकेदार द्वारा लूट की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन