फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   miscreant Vicky Soni arrested in encounter

बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार: आशिकी के चक्कर में हत्थे चढ़ा विक्की, गर्लफ्रेंड से लगातार था संपर्क में

Wed, 17 Mar 2021 11:21 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Mar 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
miscreant Vicky Soni arrested in encounter
विक्की सोनी - फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ और पुलिस के लिए डेढ़ साल से चुनौती बना एक लाख का इनामिया विक्की सोनी गर्लफ्रेंड के लगातार संपर्क में रहने के कारण हत्थे चढ़ गया। मोबाइल का इस्तेमाल न करने की वजह से वह ट्रेस नहीं हो पा रहा था। कुछ दिन पहले एसटीएफ को उसकी गर्लफ्रेंड के बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन


एसटीएफ ने युवती के नंबर को सर्विलांस के साथ लिसनिंग पर लगाया। इससे उसका सुराग लगा और पकड़ लिया गया। विक्की जब से फरार हुआ था, वह राह चलते लोगों से मोबाइल लेकर परिचितों से बातचीत कर लेता था।
विज्ञापन


डेढ़ साल में वो तीस-चालीस बार कानपुर आया लेकिन पुलिस और एसटीएफ को भनक तक नहीं लगी। एसटीएफ ने जब उसकी गर्लफ्रेंड को ट्रेस किया तो विक्की के बारे में पुख्ता जानकारी मिली। मंगलवार को भी वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया और साथियों के साथ पनकी वसूली करने चला गया। तभी एसटीएफ से मुठभेड़ हो गई। पूर्वांचल का कुख्यात श्रीप्रकाश शुक्ला भी इसी तरह गर्लफ्रेंड से फोन पर बातचीत करने की वजह से एसटीएफ के हत्थे चढ़ा था।

जेल में मचाया था तांडव, जेल से छूटा आरोपी था निशाने पर
एसटीएफ के मुताबिक विक्की का जेल में गैर जनपद निवासी एक बंदी से विवाद हुआ था। उसने विक्की को पीटा था। जेल वार्डन से भी विवाद हुआ था। सूत्रों के मुताबिक जेल से छूटे बंदी की तलाश में विक्की लगा था। वह उसे मारने की फिराक में था। एक पिस्टल भी खरीदी थी।

अब एसटीएफ पता कर रही है कि फरारी के दौरान किसने-किसने उसकी मदद की। कहां-कहां वह ठहरा। किससे वसूली की। फरारी के दौरान नौबस्ता के बिल्डर महेश यादव से उसने 25 लाख की रंगदारी मांगी थी। कुछ दिन पहले उसे धमकाया भी था।

विदेशी पिस्टल से मारी थीं गोलियां 
29 अक्तूबर 2015 को आवास विकास हंसपुरम में कुशवाहा होटल के पास हुए विवाद में विक्की सोनी ने रोहित भदौरिया नाम के शख्स को गोलियों से भून दिया था। इसमें उसके साथी रामजी मिश्रा व रोहित बहेलिया भी जेल गया था। विक्की ने रोहित भदौरिया पर दोनों हाथों से विदेशी पिस्टलों से गोलियां चलाई थीं। फरार कराने में रामजी, रोहित बहेलिया के अलावा उसके बड़े भई दीपचंद्र, चचेरे भाई सुरेंद्र भी शामिल थे। जिन्हें जेल भेजा गया था। मुठभेड़ के दौरान दो से तीन साथी फरार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed