{"_id":"5b6b406f4f1c1b827d8b75cf","slug":"misconduct-with-principal-of-a-school-affiliated-to-muslim-association","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंसिपल से बदसलूकी, कपड़े फाड़े-गला दबाने का प्रयास, महिला ने लगाए कई संगीन आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंसिपल से बदसलूकी, कपड़े फाड़े-गला दबाने का प्रयास, महिला ने लगाए कई संगीन आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 09 Aug 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के कानपुर में मुस्लिम एसोसिएशन से जुड़े एक स्कूल की प्रिंसिपल ने एसोसिएशन के महामंत्री अब्दुल हसीब समेत छह लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, साजिश, गालीगलौज और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रिंसिपल ने आरोप लगाया कि वह बुधवार सुबह स्कूल जा रही थी, तभी नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और बदसलूकी कर कपड़े फाड़ डाले। जान से मारने की कोशिश की। लोगों के जुटने पर यह कहते हुए फरार हो गए कि जो अब्दुल हसीब कह रहे हैं मान जाओ। वहीं पुलिस का कहना है कि मुस्लिम एसोसिएशन के विवाद की भी बात सामने आ रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
चमनगंज इलाके में रहने वाली प्रिंसिपल एसोसिएशन के एक स्कूल में आठ साल से कार्यरत हैं। प्रिंसिपल ने पुलिस को बताया कि चमनगंज निवासी अब्दुल हसीब खुद को मुस्लिम एसोसिएशन का महामंत्री बतातेे हैं। वे स्कूल कमेटी के सदस्य भी रहे हैं। आरोप लगाया कि अब्दुल हसीब उन्हें घर बुलाकर गलत काम के लिए कहते हैं। मना करने पर इस्तीफे का दबाव डाल रहे हैं। इसी के चलते उसने बुधवार को हमला कराया। गनीमत रही कि कई घरों के दरवाजे खटखटाने पर लोग बाहर आ गए और आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रिंसिपल की तहरीर पर बसपा से विधान सभा का चुनाव लड़ चुके अब्दुल हसीब, उनके भाई मोहम्मद तारिक लतीफ, भांजे मोहम्मद सायम, बहनोई मोहम्मद असलम और दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।