फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Miscellaneous put up, Rs 1.19 lakh will be recovered from JE

Kanpur News: डाला गया विविध प्रकीर्ण, 1.19 लाख की जेई से होगी वसूली

Mon, 10 Feb 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 10 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Miscellaneous put up, Rs 1.19 lakh will be recovered from JE
कानपुर देहात। सट्टी उपकेंद्र पर तैनात रहे निलंबित जेई पर विविध प्रकीर्ण डाला गया है। उससे 1.19 लाख रुपये की वसूली का आदेश है। हालांकि तय की गई किस्तों में एक भी जमा नहीं की गई है। इस पर धनराशि की भरपाई के लिए जीवन निर्वहन भत्ता से कटौती पर विचार हो रहा है।
विज्ञापन

सट्टी उपकेंद्र में जेई अरविंद कुमार की तैनाती के दौरान 1 दिसंबर 2023 को 33 केवी अमराहट पंप लाइन पर काम करने के दौरान फतेहपुर के जफरगंज निवासी संविदा लाइनमैन रोहित करंट से झुलस गए थे। पुखरायां सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया था। निगम की ओर से कराई गई जांच में सामने आया कि जेई अरविंद कुमार की भूमिका ठीक नहीं रही। कई लाइनों का क्रास होने के बाद भी केवल एक लाइन का शट डाउन लिया गया था जो हादसे की वजह बना।
विज्ञापन

इधर एक कनेक्शन पर मीटर लगाने को कहने पर एसडीओ टेस्ट से जेई ने अभद्रता की। इसपर उन्हें निलंबित कर पुखरायां खंड कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया। इधर उन्होंने अधिकारियों के निर्देश के बाद भी पैन को आधार से लिंक नहीं कराया। इसपर उसके खिलाफ विविध प्रकीर्ण डाला गया है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड आगरा के उप महाप्रबंधक लेखा की ओर से 1.19 लाख रुपये की वसूली के लिए प्रति महीने दस हजार रुपये की किस्त जमा करने का आदेश दिया गया। हालाकि अब तक एक भी किस्त जमा नहीं की गई है। इसको लेकर निगम के अधिकारी माथापच्ची कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




....................पैन को आधार से लिंक न कराने पर पुखरायां खंड कार्यालय से संबद्ध जेई अरविंद कुमार पर विविध प्रकीर्ण डाला गया है। 15 फरवरी को किस्त जमा नहीं करने पर जीवन निर्वहन भत्ता से कटौती पर विचार किया जाएगा।

- आलोक प्रकाश, एक्सईएन पुखरायां

.................दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही, करंट से संविदा कर्मी की मौत और उच्चाधिकारियों से अभद्रता के आरोप में एक साल से अधिक समय से जेई अरविंद कुमार निलंबित हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की संस्तुति मुख्य अभियंता से की गई है। अब उनके स्तर पर कार्यवाही की जाएगी। - एसपी सिंह, अधीक्षण अभियंता कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed